{"_id":"5b5a26114f1c1b46748b72de","slug":"71532634641-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनी चंद को सहकारी बैंक के निदेशक मंडल की सदस्यता से किया निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुनी चंद को सहकारी बैंक के निदेशक मंडल की सदस्यता से किया निष्कासित
Updated Fri, 27 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। उप रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां, कुरुक्षेत्र ने वीरवार को सहकारी बैंक अंबाला के निदेशक दुनी चंद को मंडल की सदस्यता से तुरंत प्रभाव से निष्कासित कर दिया है।
उप रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां, कुरुक्षेत्र ने हरियाणा सहकारी समितियां की धारा यू-एस 35 के अंतर्गत रणजीत सिंह, सहायक रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां, नारायणगढ़ की रिपोर्ट व जांच अधिकारी, निरीक्षण सहकारी समितियां अंबाला-1 की रिपोर्ट को आधार मानते हुए निष्कासित किया गया। उप रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां, कुरुक्षेत्र ने दुनी चंद को सात मई को कारण बताओ नोटिस के द्वारा शिकायत के दस्तावेज उपलब्ध करवाते हुए अवसर भी प्रदान किया था, लेकिन दुनी चंद इस पर लिखित रूप में उत्तर देने में असमर्थ रहे। उपरोक्त तथ्यों के आधार पर दुनी चंद को दोषी मानते हुए निदेशक मंडल की सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया। वीरवार को एक पैलेस में हुई प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी गई।