फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   अब ट्रेन कैप्टन के हाथ में होगी ट्रेन की कमान

अब ट्रेन कैप्टन के हाथ में होगी ट्रेन की कमान

Mon, 23 Jul 2018 12:41 AM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
अब ट्रेन कैप्टन के हाथ में होगी ट्रेन की कमान

विज्ञापन
अंबाला कैंट। ट्रेनों में सफर के दौरान यात्रियों को आने वाली किसी भी तरह की परेशानी का समाधान करने का जिम्मा ट्रेन कैप्टन का होगा। ट्रेन कैप्टन एक ट्रेन में तैनात विभिन्न विभागों के स्टाफ का इंचार्ज होगा। कैप्टन की पहचान भी अलग होगी और इसके लिए उसकी बाजू पर बैच बांधा जाएगा जिससे यात्रियों को साफ पता चल सकेगा की कौन ट्रेन कैप्टन हैं। रेल मंडल से चलनी वाली 71 ट्रेनों में ट्रेन कैप्टनों की नियुक्ति रेल मंडल अधिकारियों द्वारा कर दी गई और उन्हें नए नियमों के तहत दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।

यह कार्य होगा ट्रेन कैप्टन का
रविवार से ही मंडल ने ट्रेन कैप्टन तैनात किए हैं जोकि यात्रियों को आने वाली किसी भी किस्म की समस्याओं को सुनेंगे। ट्रेन में खाने-पीने, सफाई, एसी एवं अन्य यात्रियों की शिकायतें ट्रेन कैप्टन सुनेंगे। ट्रेन कैप्टन के पास ही शिकायत पुस्तक भी उपलब्ध रहेगी जिसमें यात्री अपनी शिकायतें दर्ज करवा सकेंगे। कैप्टन ट्रेन में तैनात टीटीई स्टाफ के अलावा मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सफाई एवं अन्य स्टाफ का इंचार्ज होगा व स्टाफ को कैप्टन को ही रिपोर्ट करना होगा।
विज्ञापन


रेल मुख्यालय से निर्देशों के बाद तैनात किए कैप्टन
बता दें कि गत दिनों रेल मुख्यालय से रेलवे को निर्देश मिले थे जिसके बाद ट्रेनों में यह नियुक्तियां की गई है। बताते हैं कि रेलवे की योजना यात्रियों को सुविधा पहुंचाने की है। अक्सर ट्रेन किसी तरह की शिकायत करने के लिए उन्हें इधर उधर भटकना पड़ता है। मगर अब नई व्यवस्था से यात्रियों को सुविधा होगा। दूसरी ओर ट्रेन कैप्टन कितने प्रभावी होंगे इसको लेकर भी संशय है क्योंकि पूरी ट्रेन में ट्रेन कैप्टन की मौजूदगी किस डिब्बे में है यह यात्रियों के लिए पता लगाना मुश्किल हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेनों में यात्रियों की शिकायतों का तुरंत निवारण करने के लिए ट्रेन कैप्टन की नियुक्ति की गई है। मंडल में 71 ट्रेन कैप्टन नियुक्त किए गए हैं जोकि अलग-अलग ट्रेनों में ड्यूटियां देंगे।
- प्रवीण गौड द्विवेदी, सीनियर डीसीएम, अंबाला रेल मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed