{"_id":"5a09f7a84f1c1bc9678bb6f3","slug":"71510602664-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में एक की मौत, तीन घायल
Updated Tue, 14 Nov 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में एक की मौत, तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो
मुलाना।
दोसड़का-सढौरा रोड पर रविवार देर रात गांव शेरपुर के पास हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं तीन अन्य घायल हैं। फिलहाल पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में यमुनानगर के लाहड़पुर निवासी जगमहेंद्र सिंह ने बताया कि 12 नवंबर को उसके ताउ के लड़के की शादी थी और बारात बराड़ा के पास अधोया गांव में गई थी। उन्होंने बताया कि शाम के वक्त वे कार में सवार होकर वापस आ रहे थे। कार गांव रतुवाला निवासी राजिंद्र सिंह चला रहा था, वहीं उसमें सुरेश कुमार और पिरथीपुर निवासी राजबीर भी कार में सवार थे। उन्होंने बताया कि जैसे ही वे गांव शेरपुर के पास पहुंचे तो एक ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर सहित मौके से फरार हो गया। राहगीरों की मदद से उपचार के लिए घायलों को एमएम अस्पताल में पहुंचाया गया। यहां पर चालक राजिंदर सिंह को मृत घोषित कर दिया।