{"_id":"5a08a0f74f1c1b0d698bb2c7","slug":"71510514935-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्षा छह में प्रवेश के लिए आवेदन 25 तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कक्षा छह में प्रवेश के लिए आवेदन 25 तक
Updated Mon, 13 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए 25 तक करें आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
जवाहर नवोदय विद्यालय कौलां, अंबाला में कक्षा छह में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन के साथ-साथ ऑफलाइन आवेदन भी भरे जा रहे हैं। यह आवेदन 25 नवंबर तक किए जा सकते हैं। प्रिंसिपल दीप्ति भटनागर ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन कॉमन सर्विस सेंटर द्वारा भरे जाएंगे। इसके लिए अभिभावकों को अभ्यर्थी का एक प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा जोकि पांचवीं तक हैडमास्टर द्वारा प्रमाणित किया जाएगा। इस प्रारूप को जवाहर नवोदय विद्यालय के कार्यालय /खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि ऑफलाइन आवेदन पूर्ण रूप से भरकर खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय या जवाहर नवोदय विद्यालय के कार्यालय में 20 नवंबर तक जमा करवाए जा सकते हैं, जबकि परीक्षा की तिथि 10 फरवरी 2018 है। उन्होंने बताया कि ऑफलाइन आवेदन की स्थिति में आवेदन पत्र पूर्ण रूप से भरकर एवं 5वीं कक्षा के हैडमास्टर से सत्यापित करवाकर जवाहर नवोदय विद्यालय कौंला अंबाला शहर या संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में जमा करवाना होगा।