{"_id":"593d59754f1c1b78138b4575","slug":"71497192821-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरूण जोशी को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरूण जोशी को किया सम्मानित
Updated Sun, 11 Jun 2017 08:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरुण जोशी को किया सम्मानित
अंबाला कैंट। रामभाऊ महालगी प्रबोधिनी संस्था की ओर से पंचकूला में हरियाणा सरकार के सहयोग से पांच दिवसीय नेतृत्व साधना सप्तम शिविर का आयोजन किया गया था। इस शिविर में भारतीय जनता पार्टी आई-विभाग से प्रभारी अरुण जोशी ने भाग लिया। शिविर के अंत में अरुण जोशी और अन्य प्रतिभागियों को हरियाणा राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने प्रशिक्षण प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। अरुण जोशी ने बताया कि इस कार्यक्रम का आरंभ हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया था, जिसमें पूरे भारत वर्ष से 32 प्रतिभागियों ने भाग लेकर प्रशिक्षण लिया। इसके अंतर्गत प्रतिभागियों को भारतीय संविधान व इतिहास, सुशासन और राजनीति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, भाषण की विभिन्न शैलियों राजनीति के मूल मंत्र, आरटीआई, चुनाव प्रबंध, व अन्य विषयों के बारे में जानकारी दी गई।