फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   70-year-old man attacked and injured

Ambala News: 70 वर्षीय बुजुर्ग पर हमला कर किया घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
70-year-old man attacked and injured
- मकान के आगे रेता डालने के विवाद में हुआ झगड़ा, दो युवकों ने की वारदात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जलबेड़ा। भुडंगपुर गांव में मकान के आगे रेत डालने के विवाद में दो युवकों ने 70 वर्षीय बुजुर्ग पर जानलेवा हमला किया। बुजुर्ग अपनी पोती को स्कूल से लौट रहे थे। तभी उन पर लाठी-डंडों और मुक्कों से हमला किया गया। इस हमले में बुजुर्ग का दांत टूट गया और उन्हें आठ गंभीर चोटें भी आईँ।
पुलिस को दी गई शिकायत में सोमनाथ ने बताया कि वह एक साल से मकान बनवा रहे हैं। गली में रेत गिरवा रखा था। गत 13 अक्तूबर को दोपहर करीब डेढ़ बजे सोमनाथ अपनी पोती को स्कूल से लौट रहे थे। तभी गांव के सागर और रमन ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने रेत गिराने को लेकर उन पर हमला कर दिया। रमन ने सोमनाथ के मुंह पर मुक्का मारा। इससे उनका नीचे का दांत टूट गया और मसूड़े से खून बहने लगा। जब बुजुर्ग ने अपनी पोती को बचाने का प्रयास किया, तो सागर ने उनकी कमर, टांगों और शरीर पर डंडों से कई वार किए।
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किया मामला
घायल सोमनाथ को पड़ोसियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौडमस्तपुर पहुंचाया। वहां से उन्हें नागरिक अस्पताल रेफर किया गया। चिकित्सा कानूनी रिपोर्ट में बुजुर्ग के शरीर पर कुल आठ गंभीर चोटें दर्ज की गई हैं। जांच अधिकारी तरसेम कुमार ने बताया कि चिकित्सा रिपोर्ट के आधार पर आरोपी सागर और रमन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed