फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   7 hours electricity loss due to breaking of trees and flax

पेड़ और फ्लैक्स टूटने से 7 घंटे गुल रही बिजली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
7 hours electricity loss due to breaking of trees and flax
शनिवार देर रात चली आंधी से बिजली की तारें टूट गई। छावनी के अधिकांश क्षेत्रों में अंधेरा छा गया। शिकायत के लिए फोन पर भी संपर्क नहीं हो पाया। मोबाइल पर रात 11 बजे से 12.30 तक बिजली सप्लाई बंद रहने के संदेश भी झूठे साबित हुए, क्योंकि लाइट सुबह 6 बजे आई।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव हो रहा है। लेकिन उमस बढ़ रही है। पिछले दिनों गर्मी की वजह से पारा जहां 41 डिग्री के पार हो गया था, वहीं शनिवार रात हुई बारिश से तापमान में गिरावट नजर आई। रविवार दिन का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा। गर्मी की वजह से तो आमजन को दिक्कत झेलनी पड़ी, लेकिन सबसे बड़ी परेशानी बिजली कट को लेकर झेलनी पड़ी। शनिवार रात गुल हुई बिजली को दुरुस्त होने में 7 घंटे का समय लग गया। इस दौरान न तो शिकायत नंबर पर संपर्क हो पाया और न ही फाल्ट के संबंध में जानकारी मिल पाई। लोग देर रात तक सोशल मीडिया पर बिजली आने के संबंध में जानकारी प्राप्त करते नजर आए, लेकिन यहां भी उपभोक्ताओं को मायूसी ही हाथ लगी।
विज्ञापन

इनवर्टर बैटरी तक ठप होने के कारण बढ़ी परेशान
बिजली गुल होने की वजह से इनवर्टर भी ठप्प हो गए, वहीं जरनेटर के शोर में आमजन चैन की नींद नहीं सो सका। सुबह 6 बजे बिजली के आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। मुन्ना, गोपी, सुरजीत, हन्नी, सरोज, लक्ष्मी, पूजा, विनोद, सन्नी, गोपाल, सुनील आदि ने बताया कि बिजली विभाग हाईटेक होने के जितने मर्जी दावे पेश करता रहे, लेकिन आज भी अगर कोई बड़ा फॉल्ट पड़ जाए तो उसे सुधारने में घंटों बीत जाते हैं। इस कारण कुछ क्षेत्र पूरी तरह से अंधकार में डूब जाते हैं। बिजली महकमे को ऐसे हालातों से निपटने के लिए भी कोई व्यवस्था करनी चाहिए ताकि एक क्षेत्र की बिजली बंद होने पर उसे दूसरी लाइन और ट्रांसफार्मर से बिजली सप्लाई दी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज बढ़ेगी गर्मी तो कल मिल सकती है बादल छाने से राहत
मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार इस हफ्ते गर्मी से राहत मिलने के आसार काफी कम हैं। दिन का तापमान 38 डिग्री रहने का अनुमान जताया गया है, रात के तापमान में कुछ गिरावट की बात कही गई है। मंगलवार से अगले कुछ दिन आसमान में बादल छाने की उम्मीद भी जताई गई है।

तार टूटने से हुई परेशानी
अंधेरी की वजह से बिजली की तार टूट गई थीं। रात को ही रिपेयर का काम शुरू कर दिया था, लेकिन अंधेरी व बारिश के कारण काम के दौरान कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस कारण बिजली आने में कुछ समय लग गया।
-प्रियंक जांगड़ा, एसडीओ क्वालिटी उपमंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed