{"_id":"6acab166e2ea88ce8f0ad315","slug":"674-meritorious-students-will-get-digital-merit-certificates-ambala-news-c-36-1-amb1001-171012-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: 674 मेधावी छात्रों को मिलेंगे डिजिटल मेरिट सर्टिफिकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: 674 मेधावी छात्रों को मिलेंगे डिजिटल मेरिट सर्टिफिकेट
विज्ञापन
- ज्ञान संस्कार मंच के तहत सरकारी स्कूल में आयोजित की गई लिखित परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। जिले के सरकारी स्कूलों के 674 होनहार छात्र-छात्राओं को डिजिटल मेरिट सर्टिफिकेट मिलेंगे। यह प्रमाणपत्र ज्ञान संस्कार मंच के तहत आयोजित लिखित परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिए गए हैं। शिक्षा विभाग ने जिला स्तर पर पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया है।
जिला शिक्षा अधिकारी अंबाला ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किए हैं। ये निर्देश सभी ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों, क्लस्टर प्रमुखों और स्कूल प्रमुखों को भेजे गए हैं। स्कूल प्रमुखों को इन डिजिटल प्रमाण पत्रों का प्रिंटआउट निकालकर वितरित करने को कहा गया है। वितरण सुबह की प्रार्थना सभा में किया जाएगा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाना है। साथ ही, उनके शैक्षणिक और व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है। परीक्षा गत 5 अगस्त को आयोजित हुई थी।
ज्ञान संस्कार मंच परीक्षा का विवरण
ज्ञान संस्कार मंच के अंतर्गत यह लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। यह परीक्षा 5 अगस्त को जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में हुई। इसमें कक्षा 6वीं से 12वीं तक के छात्रों ने भाग लिया था। परीक्षा के परिणाम के आधार पर दो अलग-अलग समूहों में मेधावियों की सूची बनी। इन्हीं सूचियों के आधार पर प्रमाण पत्र तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन
ब्लॉकवार विजेताओं का ब्योरा
शहजादपुर ब्लॉक ने सर्वाधिक 144 विद्यार्थियों के साथ मेरिट सूची में स्थान पाया। साहा ब्लॉक 140 प्रमाण पत्रों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। अंबाला-1 से 96 और अंबाला-2 से 113 छात्रों को मेरिट सर्टिफिकेट मिलेंगे। बराड़ा ब्लॉक से 102 तथा नारायणगढ़ ब्लॉक से 79 मेधावी विद्यार्थी चयनित हुए हैं।
सभी स्कूल प्रमुखों को हिदायत दी गई है कि वे प्राथमिकता के आधार पर प्रमाणपत्र प्रिंट करवाकर प्रार्थना सभा में छात्रों को सम्मानित करें ताकि अन्य बच्चों को भी प्रेरणा मिल सके।
- सुधीर कालड़ा, जिला शिक्षा अधिकारी, अंबाला