फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   6.49 crores spent on city roads, still there are wounds

Ambala News: शहर की सड़कों पर 6.49 करोड़ खर्च, फिर भी जख्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 03:16 AM IST
विज्ञापन
6.49 crores spent on city roads, still there are wounds
अंबाला सिटी। करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी शहर की सड़कों की हालत खराब है। इंटरलॉक से बनी यह सड़क बीच-बीच में से धंस गई है। ज्यादातर जगहों पर यह स्थिति देखी जा सकती है।
विज्ञापन

यही नहीं यह सड़क दो वर्ष में बड़ी बारिश भी झेल चुकी हैं और इन सड़कों को बनाने के लिए जल्द ही टेंडर होने का हवाला दिया जाता है, मगर अभी तक इन सड़कों की सुध नहीं ली गई। इन सड़कों पर चलने से हिचकाैले लगते हैं। कई जगह यह सड़क काफी टूट चुकी हैं और धंस भी गई हैं। वहीं, निगम अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इन सड़कों की हालत को सुधारा जाएगा। इसके साथ ही हाउस की बैठक में सड़कों के लिए सभी वार्डों में एक-एक करोड़ रुपये दिए जाएंगे। यह प्रस्ताव भी पारित हो चुका है।
विज्ञापन

बाजार में बीच से टूट रही सड़क
- शहर के बस स्टैंड के सामने बनी इंटरलॉक सड़क बीच में से टूट गई है और कई जगहों से यह सड़क धंस गई है। बरसाती पानी की मार सबसे ज्यादा कपड़ा मार्केट में भी पड़ती है। बस स्टैंड होने के कारण यहां बसें लगातार गुजरती हैं। इस वजह से यहां काफी लंबे समय से सड़क टूटी पड़ी है। इस सड़क की न तो अभी तक मरम्मत की गई है और न ही उसको दोबारा बनाया गया है। जिससे कपड़ा मार्केट और बस स्टैंड में जाने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सेक्टर-9 और 10 गुरुद्वारा चौक से नई अनाज मंडी की तरफ आने वाली सड़क की खस्ता हालत है। इस सड़क पर भी बरसाती सीजन में काफी जलभराव हो जाता है। इस सड़क पर कई जगह गड्ढे बन गए हैं। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी होती है।
- शहर के घास मंडी क्षेत्र में भी काफी समय से सड़कों को बनाने की मांग क्षेत्र के पार्षद व लोगों की तरफ से की गई है। यहां भी सड़कों की हालत काफी दयनीय है। इन सड़कों की हालत को भी सुधारा नहीं गया।
- शहर के एसए जैन कॉलेज रोड चौक पर सड़क टूटी रहती है। यहां भी पैच लगाकर कार्य चला दिया जाता है। इसी तरह रेलवे रोड की सड़क का एक तरफ से बुरा हाल है। यहां भी सड़क टूटने से लोगों को परेशानी होती है।
निगम ने इस बार कम किया बजट
बीते वित्तीय वर्ष में निगम की ओर से शहर की सड़कों व गलियों के रखरखाव पर छह करोड़ 49 लाख से ज्यादा का बजट खर्च किया गया है। इसके बाद भी शहर में सड़कें व गलियां टूटी पड़ी हैं। निगम ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए पांच करोड़ का बजट रखरखाव के लिए रखा है।


वर्जन --------
शहर में करीब 15 से 20 सड़कों को बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। कई सड़कों को लेकर वर्कऑर्डर भी जारी हो गए हैं। करीब 22 करोड़ के बजट से सड़कों की हालत को सुधारा जाएगा।
सौरभ गोयल, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed