फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   मां ने डांटा तो बेटे ने फंदा लगाकर दी जान, सदमे में मां ने भी खाया जहर

मां ने डांटा तो बेटे ने फंदा लगाकर दी जान, सदमे में मां ने भी खाया जहर

Mon, 08 Oct 2018 12:42 AM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
मां ने डांटा तो बेटे ने फंदा लगाकर दी जान, सदमे में मां ने भी खाया जहर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शहजादपुर (अंबाला)। दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले अपने 16 वर्षीय बेटे को मां ने डांटा तो उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बेटे की मौत का सदमा मां भी सहन कर सकी और जहर निगल कर अपनी जान दे दी। घटना शनिवार देर रात की है। इससे क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों के शव वारिसों को सौंप दिए हैं। परिवार में पति-पत्नी और सोलह साल का बेटा था।
शनिवार देर शाम को शहजादपुर निवासी 16 वर्षीय सचिन वासी बपौली की अपने घर पर किसी बात को लेकर अपनी मां अनिता देवी के साथ कुछ बहस हो गई। बताया जाता है कि अनीता ने अपने बेटे सचिन को डांट दिया था। इसी डांट से आहत होकर सचिन अपने कमरे में गया और फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। कुछ देर मां अपने बेटे को मनाने के लिए कमरे में गई तो देखा, उसका बेटा फंदे पर लटका है। यह देख अनीता के पैरों से जमीन खिसक गई और उसने शोर मचा दिया। आसपास के लोग इकठ्ठा हो गए कमरे में आए। लोगों ने सचिन को नीचे उतारा और इलाज के लिए सीएचसी शहजादपुर ले गए। यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बेटे की मौत का सदमा नहीं सहन कर पाई मां
जब सचिन कि मां ने बेटे के मरने की खबर सुनी तो उसके बाद सचिन की मां इस सदमे को सहन नहीं कर पाई। उसने घर में पड़ी जहरीली दवा खा ली। इस पर उसकी हालत बिगड़ने लगी। उसे इलाज के लिए सीएचसी शहजादपुर लाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार दिया और उसकी हालत को देखते हुए अंबाला सिटी सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। सामान्य अस्पताल अंबाला शहर में शनिवार देर रात को उपचार के दौरान अनिता की भी मौत हो गई। एक ही परिवार में दो मौत हो जाने की खबर से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही शहजादपुर पुलिस भी मामले की छानबीन में जुटी व शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र के लोग इस घटना से सहमे
इस प्रकार की घटना से लोग सहमे हुए हैं। बताया जा रहा है कि सचिन अपने माता-पिता का इकलौता संतान था जो कि कक्षा दसवीं में पढ़ता था। किस बात को लेकर मां बेटे में कहा सुनी हुई है इस बारे कोई पता नहीं चल सका। लोगों का यह भी कहना है कि सचिन के पिता मदन लाल जो एक छोटी सी दुकान चलाते हैं। सचिन की मां को अपने बेटे से काफी उम्मीद थी कि वह परिवार का सहारा बनेगा। लेकिन इस प्रकार हुई घटना से मां भी इस तरह की घटना को बर्दाश्त नहीं कर सकी जिस कारण उसने भी आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

---------------
घटना की जांच की जा रही है। पुलिस ने 174 की कार्रवाई कर अनिता के शव का पोस्टमार्टम अंबाला में करवाया गया है व सचिन के शव का पोस्टमार्टम नारायणगढ़ अस्पताल में करवाया गया है। शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए हैं।
- सतबीर सिंह, थाना प्रभारी, शहजादपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed