{"_id":"5b7dbaf442c7924650408eaf","slug":"61534966516-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला को बनायें नशे से मुक्त : एसपी अशोक कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला को बनायें नशे से मुक्त : एसपी अशोक कुमार
Updated Thu, 23 Aug 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला को जल्द बनाएंगे नशा मुक्त : एसपी अशोक कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। एसपी अशोक कुमार ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अंबाला पुलिस नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई करेगी और जल्द ही अंबाला को नशा मुक्त बनाया जाएगा। नशे के खिलाफ प्रदेश में अभियान चलाया जा रहा है। खुद सीएम मनोहर लाल इस अभियान से जुड़े हैं। ऐसे में पुलिस नशा तस्करों पर लगाम कसने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। एसपी ने कहा कि इसके लिए जल्द ही अंबाला पुलिस दो टीमों का गठन करेगी, जिसकी अगुवाई एक डीएसपी स्तर का अधिकारी करेगा।
यह टीमें जिले में ड्रग्स, अवैध शराब व अन्य प्रकार के सभी नशों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। यदि किसी एरिया में नशा पकड़ा जाता है, तो उस एरिये के थाना व चौकी प्रभारियों पर भी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि एक मीटिंग बुलाकर सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने इलाके में नशा तस्करी व बेचने वालों पर कार्रवाई करें। यही नहीं यदि ऐसे मामलों में नशा बेचने वालों के साथ पुलिस की जरा भी सहभागिता नजर आई, तो ऐसे पुलिस कर्मियों को हरगिज बख्शा नहीं जाएगा। अंबाला शहर की डेहा कालोनी में सरेआम बिक रहे नशे पर उन्होंने कहा कि हमने शहर में कुछ स्थान चिह्नित किए हैं, जहां जल्दी ही बड़ी कार्रवाई होगी। चूंकि इन दिनों नशा तस्कर ट्रेन के जरिये भी नशा लेकर अंबाला आते हैं, ऐसे में जिला पुलिस इस अभियान में आरपीएफ व जीआरपी की मदद भी लेगी। उन्होंने कहा कि गांवों के सरपंचों के साथ बैठक की जा रही है व उन्हें इस अभियान में मदद करने को कहा जा रहा है।
सुधारा जाएगा ट्रैफिक, 100 अतिरिक्त होमगार्ड जवान किए जाएंगे तैनात
एसपी अशोक कुमार ने कहा कि जल्द ही जिले में 100 अतिरिक्त होमगार्ड जवान ट्रैफिक में तैनात किए जाएंगे। 40 होमगार्ड अंबाला शहर, 40 होमगार्ड अंबाला कैंट और 20 होमगार्ड जवान नारायणगढ़ में तैनात किए जाएंगे। काफी समय से बंद किए गए पॉलीटेक्निक चौक के एक तरफ के रास्ते पर एसपी ने कहा कि वह जल्द ही वहां का सर्वे करवाएंगे और यातायात सुचारु करने के लिए कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा जल्द ही अंबाला की सभी ऑटो यूनियनों की बैठक बुलाकर उन्हें यातायात संबंधी निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह चंडीगढ़ या अन्य बड़े शहरों में सभी ऑटो पर चालक व उसके मालिक की आईडी चस्पा रखी होती है, उसी तरफ अंबाला में भी सभी ऑटो में यह प्रयास किया जाएगा, ताकि किसी भी ऑटो में बैठते ही सवारी को ऑटो चालक की जानकारी मिल सके।
विज्ञापन
साइबर ठगों के मामले में जनता की जागरूकता जरूरी
एसपी ने कहा कि इन दिनों साइबर क्राइम के मामले सामने आ रहे हैं, जिनमें देखने में मिल रहा है कि लोगों की जागरूकता की कमी के कारण वे ठगी का शिकार होते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अपने बैंक खाते, एटीएम आदि की जानकारी किसी अनजान शख्स को न दें।
मुझसे आकर मिल सकते हैं नागरिक
एसपी अशोक कुमार ने कहा कि अंबाला का कोई भी नागरिक किसी भी समय उनसे आकर मिल सकता है। उन्होंने कहा कि मैैंने सभी थानों में निर्देश दिए हुए हैं कि शिकायत मिलने के बाद तुरंत एफआईआर दर्ज की जाए। बाद में मामले की जांच की जाए। यदि शिकायत गलत होती है तो डीएसपी उस मामले की जांच करेंगे।