{"_id":"5b7b203142c79246516542d2","slug":"61534795825-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल ड्यूटी पर जा रहे माली को वाहन ने टक्कर मारी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल ड्यूटी पर जा रहे माली को वाहन ने टक्कर मारी, मौत
Updated Tue, 21 Aug 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल ड्यूटी पर जा रहे माली को वाहन ने टक्कर मारी, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। कान्वेंट ऑफ जीजस एंड मैरी स्कूल में माली का कार्य करने वाले हेल्पर को सुबह जगाधरी रोड पर वाहन चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से माली की मौके पर ही मौत हो गई। माली के पास से मिले आई कार्ड के आधार पर उसकी पहचान 45 वर्षीय राम लखन के रूप में हुई। उसके परिजनों व जानकारों ने बताया कि सुबह रोडवेज की एक तेज रफ्तार बस उसी समय मौके से गुजरी थी और उन्हें यकीन है कि उसी बस ने हादसे को अंजाम दिया था। महेश नगर थाना पुलिस सीसीटीवी की मदद से वाहन चालक की पहचान के प्रयास कर रही है।
राम लखन न्यू प्रीत नगर में पिछले कई वर्षों से रह रहा था जबकि मूलरूप से वह अमेठी जिले के गांव कुंडानवादा का निवासी है। वह सुबह साइकिल पर ड्यूटी जा रहा था। जब जगाधरी रोड पर स्थित प्रीत नगर पेट्रोल पंप से कुछ आगे आने पर उसे एक वाहन चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में राम लखन की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने मामले की जानकारी तुरंत पुलिस को दी जिसके बाद मृतक का शव सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
जानकार बोले- रोडवेज बस ने मारी टक्कर
सिविल अस्पताल में ही मौजूद मृतक राम लखन के दोस्त राम व अन्य ने बताया कि सुबह वह गोबिंद नगर चौक के निकट गुजर रहा था जब एक तेज रफ्तार रोडवेज बस वहां से गुजरी। उसे तभी आभास हो गया था कि बस चालक ने शायद किसी को टक्कर मारी है जिस वजह से वह तेजी से बस चला रहा है। वह जब टांगरी की ओर जगाधरी रोड पर बड़े तो वहां राम लखन को मृत पाया। राम व उसके अन्य जानकारों व रिश्तेदारों ने कहा कि रोडवेज बस की चपेट में आकर ही राम लखन की मौत हुई है।
विज्ञापन
कोट्स
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया गया है। हादसे को अंजाम देने वाले वाहन चालक की पहचान अभी नहीं हो सकी है, इसको लेकर तफ्तीश जारी है।
-अजैब सिंह, एसएचओ, महेशनगर थाना, अंबाला कैंट।