फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   23 एमएम बारिश से लुढ़का 2.2 डिग्री तापमान

23 एमएम बारिश से लुढ़का 2.2 डिग्री तापमान

Sat, 18 Aug 2018 12:49 AM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
23 एमएम बारिश से लुढ़का 2.2 डिग्री तापमान
23 एमएम बारिश से लुढ़का 2.2 डिग्री तापमान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। उमस व गर्मी से बेहाल लोगों के लिए शुक्रवार हुई बारिश कुछ राहत लेकर आई। दोपहर फिजा पर एकाएक काले बादल छा गए जिसके बाद बारिश हुई। करीब एक-दो घंटे तक रुक-रुक कर बारिश हुई जिससे तापमान में वीरवार के मुकाबले 2.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई साथ ही उमस से कुछ राहत मिली।
शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस था जबकि वीरवार को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस था। उधर, चंडीगढ़ मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी बादल छाए रहने व हलकी बारिश की संभावना है। शुक्रवार सुबह मौसम में उमस रही जिस वजह से लोग बेचैन रहे। दोपहर होते-होते हवाएं चलने लगी और मौसम बदलने लगा। दोपहर 23 एमएम बारिश हुई जिससे मौसम सुहावना हो गया। बारिश के बाद बादल छाए रहे जिस कारण शाम तक मौसम में ठंडक घुली रही। दिनभर हुई बारिश का आनंद सभी लोगों ने लिया। बच्चे जहां गली-मोहल्लों में बारिश में झूम कर नाचे, वहीं शाम को मौसम और सुहावना हो गया।
विज्ञापन

शहजादपुर में जोरदार बारिश, सड़कें जलमग्न
शहजादपुर। शुक्रवार दोपहर को हुई बारिश ने शहजादपुर की सड़कों व गलियों को जलमग्न कर दिया। बारिश के चलते जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं पानी निकासी के दावों की भी हवा निकल गई। शिव कालोनी शहजादपुर वासी राजू वोहरा, दीपक अग्रवाल, सुरेश धीमान, कर्ण गांधी, रोहित गुप्ता का कहना है कि थोड़ी-सी बारिश में गलियों में पानी जमा हो जाता है जिस कारण उनका घर से निकलना दुश्वार हो जाता है। ग्रामीणों ने प्रशासन व पंचायत से मांग की कि बरसाती पानी की निकासी का सही प्रबंध किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed