फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्त, रोड शो निकाल कर जताई खुशी

ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्त, रोड शो निकाल कर जताई खुशी

Sat, 28 Jul 2018 01:32 AM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्त, रोड शो निकाल कर जताई खुशी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला सिटी। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के आह्वान पर ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल शुक्रवार शाम समाप्त हो गई। 20 जुलाई से जारी ट्रांसपोर्टरों के चक्का जाम को लेकर एक तरफ तो सरकारी राजस्व में काफी नुकसान हुआ, दूसरी तरफ लोगों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल के चलते सभी खाद्य पदार्थ महंगे हो चुके हैं।

यूनियन प्रधान शशीकांत ने बताया कि सरकार ने हमारी मांगों को मान लिया है इसमें जो सबसे बड़ी उपलब्धि रही है वह है टोल मुक्त भारत, जो कि सरकार ने 6 सदस्य कमेटी बना दी है जो कि जल्द ही कार्रवाई करेगी। यूनियन प्रधान ने बताया कि 3 महीने के अंदर हमें टोल मुक्त भारत देखने को मिलेगा और जो हमारी मुख्य मांग थी बीमा प्रीमियम की जोकि 28 से घटाकर 15 प्रतिशत थर्ड पार्टी का कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि डीजल पर सरकार ने अभी कोई मांग नहीं मानी है, लेकिन यह आश्वासन दिया कि इसको जल्दी जीएसटी के दायरे में लाया जाएगा। ई-वे बिल के ऊपर जो पहले क्लेरिकल मिस्टेक के कारण प्लेंटी लगती थी अब उस प्लेंटी को मिनिमम किया जाएगा। टूरिस्ट बसों का मिनी बसों का परमिट मंजूर कर दिया गया है जो कि राज्यसभा से पास होकर इश्यू होगा। ड्राइवरों के लिए मेडिकल क्लेम, ईएसआई हॉस्पिटल के द्वारा सरकार की तरफ से फैसिलिटी उपलब्ध करवाई जाएगी। ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन कांग्रेस ने इस ड्राफ्ट को स्वीकार किया है व व स्ट्राइक को समाप्त कर दिया गया है। अंबाला ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के सभी मेंबरों ने व सभी एसोसिएशनों के प्रधानों ने इस ड्राफ्ट के आने पर खुशी जताते हुए आगामी में ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन का एक महत्वपूर्ण संगठन बनाया है। इसी के मद्देनजर अंबाला शहर की चारों यूनियनों ने मिलकर शुक्रवार को एक रोड शो भी निकाला था। जिसके तहत शंभू बैरियर, मारकंडा, मडोर व अन्य जगहों पर यह रोड शो निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed