{"_id":"5b58da164f1c1b827d8b4b0c","slug":"61532549654-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा-पंजाब सीमा पर रोके दर्जनों ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा-पंजाब सीमा पर रोके दर्जनों ट्रक
Updated Thu, 26 Jul 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आल इंडिया ट्रांसपोर्टर्स कांग्रेस के नेतृत्व में ट्रक आपरेटर्स की हड़ताल
हरियाणा-पंजाब सीमा पर रोके दर्जनों ट्रक
प्रस्तावित पेज तीन लीड-----
फोटो नंबर : 11, 12 व 13
हरियाणा-पंजाब सीमा पर रोके दर्जनों ट्रक
- सब्जी विक्रेता बोले, दो-तीन दिन और चली हड़ताल तो सब्जियों पर पड़ेगा प्रभाव
- दिल्ली से आती है केला व प्याज की सप्लाई, हो रही प्रभावित
- छोटे वाहनों से हो रही अन्य सब्जियों की आपूर्ति
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। आल इंडिया ट्रांसपोर्टर्स कांग्रेस के आह्वान पर ट्रक आपरेटर्स ने लगातार छठे दिन हड़ताल में शामिल होते हुए चक्का जाम रखा। ट्रांसपोर्टरों ने बुधवार बारिश के बावजूद जीटी रोड पर दौड़ने वाले ट्रकों को रोका और उन्हें पंजाब से हरियाणा की सीमा पर दाखिल नहीं होने दिया गया। इस दौरान सीमा पर शंभू टोल बैरियर के निकट दर्जनों ट्रक इकट्ठा हो गए। कुछ छोटे वाहन सामान की सप्लाई को ला रहे थे और उन्हें भी ट्रक आपरेटरों द्वारा रोका गया। विरोध प्रदर्शन देर शाम तक चला और इस दौरान ट्रांसपोर्ट यूनियन सदस्यों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। उधर बुधवार को हड़ताल छठे दिन में प्रवेश कर गई है।
शंभू टोल प्लाजा पर ट्रांसपोर्टरों ने किसी भी लोडिड वाहन को टोल प्लाजा पार नहीं करने दिया। हालांकि इस दौरान किसी तरह का हंगामा नहीं हुआ, मगर छोटे वाहन चालकों ने अपने वाहन निकालने चाहे तो कुछ बहस हुई। वाहनों को रोकने के कारण सीमा पर कई ट्रकों एवं छोटे वाहनों की कतारें लगी हुई थी। ट्रांसपोर्टर्स यूनियन के सदस्य अमरीक, सुनील, गुलशन, वरयाम आदि ने बताया कि छह दिनों से ट्रकों का चक्का जाम है, मगर सरकार कोई सुध नहीं ले ही है।
सब्जी विक्रेता बोले दो-तीन दिन बाद पड़ेगा असर
लाल भगवानदास सहगल फ्रूट एंड सब्जी होलसेल आढ़ती एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एवं मार्केट कमेटी के सदस्य रमेश सहगल ने बताया कि मंडी में मुख्यत: प्याज और केला ही दिल्ली व अन्य मंडियों से आता है। हड़ताल की सूचना मिलते ही इन्हें स्टॉक किया गया था। यदि एक-दो दिन हड़ताल और खिंचती है तो यह दिक्कत बढ़ना तय है।
विज्ञापन
दवाओं के काफी मात्रा में स्टाक
होलसेल दवा एसोसिएशन के पदाधिकारी ललित नागपाल ने बताया कि अंबाला में दवाओं के बड़े डिपो है, मगर हड़ताल का असर दवाओं की सप्लाई पर फिलहाल नहीं पड़ा है। हड़ताल की सूचना मिलते ही दवाओं का स्टॉक किया गया था। हड़ताल लंबी खिंचती है तो इसका असर पड़ सकता है।
जारी रहेगी हड़ताल
अंबाला गुड्स ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष तिलकराज ने कहा कि यूनियन की हड़ताल आगे भी जारी रहेगी। सरकार ने अब तक एसोसिएशन की मांगों को पूरा नहीं किया है। पंजाब की ओर से आने वाले वाहनों को रोका जा रहा है और उन्हें प्रदेश में दाखिल नहीं होने दिया जाएगा। इसके अलावा अब छोटे वाहन चालकों को भी लौटाया जा रहा है। अंबाला में पांच हजार से ज्यादा ट्रकों के पहिये थमे हुए हैं।