{"_id":"5b4e41324f1c1b39748b577b","slug":"61531855154-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनस्वास्थ्य विभाग की टीम ने काटे 20 अवैध कनेक्शन, लोगों ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनस्वास्थ्य विभाग की टीम ने काटे 20 अवैध कनेक्शन, लोगों ने जताया विरोध
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनस्वास्थ्य विभाग की टीम ने काटे 20 पानी के कनेक्शन, लोगों ने जताया विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
शहजादपुर। जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा क्षेत्र में अवैध पानी के कनेक्शनों को काटने की शुरुआत कर दी गई है। मंगलवार को टीम ने क्षेत्र में 20 अवैध वाटर कनेक्शन काटे। 12 लोगों ने अपने अवैध कनेक्शन नियमित करते हुए सिक्योरिटी राशि विभाग में जमा करवाई।
जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ रखा राम ने बताया कि जहां सरकार पानी को बचाने का प्रयास कर रही है वहीं बह रहे पानी को रोकने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। अवैध पानी के कनेक्शनों को बंद करने गई टीम को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। विरोध के बावजूद भी गांव भूड़ माजरी से लगभग एक दर्जन के करीब अवैध पानी के कनेक्शन बंद किए गए।
एसडीओ जन स्वास्थ्य रखा राम के अनुसार गांव भूड़ माजरी से करीब डेढ़ दर्जन लोगों ने पानी कनेक्शन के लिए रसीद कटवाई है। उन्होंने कहा कि जो अवैध कनेक्शन चल रहे हैं, उनको या तो बंद किया जा रहा या उनकी रसीद काटी जा रही है। खंड शहजादपुर के सभी गांव में अभियान चल रहा है जो कि एडीसी अंबाला के आदेशानुसार यह प्रक्रिया चल रही है। इसमें सक्षम युवा युवतियों की भी अहम भूमिका है। सरकार का मकसद है कि गिरते जल स्तर को रोकना जो कि व्यर्थ पानी न बह सके क्योंकि व्यर्थ पानी से जहां भूमि का जल स्तर गिर रहा है वहीं मच्छर भी पैदा हो जाता है जिससे अनेकों बीमारियों का भी खतरा बना रहता है।