फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   बारिश से गिरा तापमान, चार दिनों तक बारिश की उम्मीद

बारिश से गिरा तापमान, चार दिनों तक बारिश की उम्मीद

Wed, 27 Jun 2018 12:41 AM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
बारिश से गिरा तापमान, चार दिनों तक बारिश की उम्मीद
बारिश से गिरा तापमान, अगले चार दिनों तक बारिश की उम्मीद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। मंगलवार को हुई 27.9 एमएम बारिश ने जहां तपती गर्मी से राहत दिला दी, वहीं आने वाले चार दिनों तक बारिश की उम्मीद है। बारिश के कारण राहत तो मिली, लेकिन साथ ही जलभराव भी हुआ। बारिश होने से जिले का तापमान कुछ डिग्री लुढ़का। अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

बीते कुछ दिनों से तापमान चालीस डिग्री से अधिक था, जिसके चलते गर्मी से लोगों का बुरा हाल रहा। मंगलवार सुबह के समय आसमान में बादल छा गए, जबकि बाद में बारिश शुरू हो गई। इसके साथ ही ठंडी हवाओं ने भी अच्छी खासी राहत दे दी। हालांकि बारिश के बाद मौसम तो सुहाना हो गया, लेकिन जलभराव के कारण दिक्कतें रहें। सड़कों के गड्ढों में पानी भर गया, जबकि सड़क किनारे भी जलभराव की स्थिति रही। सुबह हुई बारिश के बाद सिटी में प्राचीन शिव मंदिर रोड, जगाधरी गेट, पुराना सिविल अस्पताल व अन्य क्षेत्रों में सड़कों पर पानी आ गया। यहां पर जलभराव की स्थिति रही। हालांकि कुछ समय बाद पानी उतर भी गया। दूसरी ओर किसान भी अब बारिश की उम्मीद लगाए बैठे हैं, जबकि मौसम विभाग अच्छी बारिश की उम्मीद जता रहा है। मौसम विभाग की मानें, तो आने वाले चार दिनों तक बारिश की संभावनाएं हैं। ऐसे में किसानों को काफी राहत मिलेगी, जबकि धान की रोपाई में और तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed