{"_id":"5a302edd4f1c1b686a8b9337","slug":"61513107165-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआरएम से बैठक कर ओवर ब्रिज बनाने व अन्य मुद्दों पर चर्चा की भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआरएम से बैठक कर ओवर ब्रिज बनाने व अन्य मुद्दों पर चर्चा की भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने
Updated Wed, 13 Dec 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बराला ने डीआरएम से बैठक कर रेलवे ओवरब्रिज बनाने सहित कई मुद्दों पर की चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और टोहाना विधायक सुभाष बराला ने मंगलवार को अंबाला रेल मंडल के डीआरएम दिनेश चंद्र शर्मा से विभिन्न मुद्दों को लेकर मुलाकात की। बैठक के बाद बराला ने बताया कि उनके विधानसभा हलके के अधीन आने वाले क्षेत्र में रेलवे ओवरब्रिज और अंडरब्रिज बनाए जाने को लेकर डीआरएम से चर्चा की है।
बराला ने बताया कि टोहाना-फतेहाबाद रास्ते पर और हिसार-टोहाना रेल ट्रैक पर आरओबी और अन्य तीन-चार जगहों पर रेल अंडरब्रिज बनाए जाने की आवश्यकता है जिसके बारे में रेल अधिकारियों के साथ बैठक की गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही ये प्रोजेक्ट शुरू हो जाएंगे। वहीं सुभाष बराला ने गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल के मामले में कहा कि मामले को सरकार बड़ी गंभीरता से ले रही है। बच्ची की मौत और ज्यादा बिल बनाए जाने के मसले पर तुरंत करवाई की। मामले में चाहे व्यक्ति या फिर कोई अस्पताल जो भी दोषी पाया जाएगा उसे बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाएगा।
वहीं डीआरएम दिनेश चंद्र शर्मा ने बताया कि रेलवे अलग-अलग प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। कई प्रोजेक्ट ऐसे हैं जो रेलवे के फंडिड हैं और कुछ ऐसे हैं जो प्रदेश के अधीन है। जबकि कुछ प्रोजेक्ट शेयरिंग हैं। कार्य जल्द से जल्द पूर्ण हो इसका प्रयास रेलवे द्वारा किया जा रहा है। इस दौरान कई भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद रहे।