{"_id":"5a2d86024f1c1b78548c256d","slug":"61512932866-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेघर हुए लोगो के समर्थन में आया शाक्य समाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेघर हुए लोगो के समर्थन में आया शाक्य समाज
Updated Mon, 11 Dec 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेघर हुए लोगों के समर्थन में आया शाक्य समाज
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
नई आबादी में प्रशासन द्वारा की गई जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई के बाद बेघर हुए 31 परिवारों के समर्थन में शाक्य समाज उतर आया है। रविवार को शाक्य समाज की प्रदेशाध्यक्ष रेखा शाक्य व अन्य पदाधिकारी नई आबादी पहुंचे और परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन उन्होंने दिया। उन्होंने मांग उठाई कि प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवारों को रहने के लिए मुआवजा दिया जाए। अगर प्रशासन मुआवजा और मकान नहीं देता तो प्रदेश में शाक्य समाज प्रदर्शन करेगा।
रविवार को नई आबादी में शाक्य समाज प्रदेशाध्यक्ष रेखा शाक्य, बलवान शाक्य प्रधान नरवाना, खेमचंद शाक्य प्रधान कुरुक्षेत्र, पूर्व पार्षद सूबेदार व दीनदयाल शाक्य कुरुक्षेत्र ने बेघर हुए लोगों के साथ एक बैठक की। प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि वह प्रशासन से मांग करते है कि वह बेघर हुए लोगों को रहने के लिए मकान और मुुआवजा दे। अगर प्रशासन ऐसा नहीं करता है तो पूरा शाक्य समाज हरियाणा प्रदेश बेघर हुए लोगों के समर्थन में प्रदर्शन करेगा। इस अवसर पर अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। बता दें कि शुक्रवार को नई आबादी में रेलवे फ्रैट कॉरिडोर के लिए जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई अमल में लाई गई थी जिस दौरान कई लोगों के मकान तोड़े गए थे।