{"_id":"5970c5a24f1c1bac7b8b4728","slug":"61500562850-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से नियमित होंगे वाहनों के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से नियमित होंगे वाहनों के चालान
Updated Thu, 20 Jul 2017 08:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारायणगढ़। एसडीएम मोनिका गुप्ता ने कहा कि बस स्टैंड नारायणगढ़ के बाहर गलत पार्किंग कर खड़ी होने वाली प्राइवेट व सरकारी बसों तथा मैक्सी कैब के चालान शुक्रवार 21 जुलाई सुबह 10 बजे से नियमित तौर पर किए जाएंगे। एसडीएम अपने कार्यालय में पुलिस, परिवहन विभाग, आटीए तथा प्राइवेट बस चालकों की बैठक में जरूरी दिशा-निर्देश दे रही थी। उन्होंने कहा कि उनके पास शहर की सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं, पार्षद तथा आम लोगों की यह शिकायत आई है कि बस स्टैंड के बाहर बसों एवं मैक्सी कैब के खड़े होने से जाम की स्थिति बनी रहती है और दुर्घटनाओं का अंदेशा रहता है। उन्होंने कहा कि जनहित को देखते हुए यह जरूरी है कि बसे बस स्टैंड के अंदर से ही यात्रियों को बैठाये और उतारे, इसके साथ ही मैक्सी कैब भी निर्धारित स्थान पर खड़ी हो। बैठक में प्राइवेट बस संचालकों हरियाणा राज्य सहकारी परिवहन संघ के प्रधान सुनील कुमार व अन्य ने यह आश्वासन दिया कि 21 जुलाई से प्राइवेट बसे बस स्टैंड के बाहर नहीं खड़ी होगी तथा बस अड्डे के अंदर से ही सवारी बैठाएगी और उतारेगी। एसडीएम ने कहा कि जीएम रोडवेज यह सुनिश्चित करेंगे कि रोडवेज की बसें बाहर न खड़ी हो। इसके लिए परिवहन विभाग के ड्यूटी इंस्पेक्टर तैनात किए जाएंगे। एसडीएम ने कहा कि पुलिस, सेक्रेटरी आरटीए, ट्रैफिक पुलिस, जीएम रोडवेज तथा वे स्वयं भी निरीक्षण करेंगी। बैठक में ट्रैफिक इंस्पेक्टर बलविंद्र सिंह, एसएचओ नारायणगढ़ कमलजीत सिंह, एसएचओ शहजादपुर सुरेश पाल, प्राइवेट बस संचालक बलवंत ढुल, दीपचंद, सुभाषचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन