फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   530 youths get vaccinated on the first day

पहले दिन 530 युवाओं ने लगवाई वैक्सीन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
530 youths get vaccinated on the first day
कोरोना से जिंदगी की जंग के बीच शुरू हुई तीसरे चरण की वैक्सीनेशन के पहले दिन युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिला। रविवार 18 वर्ष से अधिक आयु के 530 युुवाओं ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित सेंटरों पर जाकर वैक्सीन लगवाई। हालांकि यह वैक्सीन केवल ऑनलाइन पोर्टल पर रजिस्ट्रेेशन करवाने वालों को ही लगाई गई थी।
विज्ञापन

पोर्टल के अनुसार ही उन्हें सेंटरों पर पहुंचने का समय दिया गया था और उसके अनुसार वैक्सीन लगाई। छावनी के एसडी कॉलेज में बने वैक्सीनेशन सेंटर पर 270 तो वहीं अंबाला शहर ट्रामा सेंटर में 260 युवाओं ने कोरोना से सुरक्षा का पहला टीका लगाया। एक ओर जहां अंबाला शहर में वैक्सीन लगवाने के लिए युवाओं की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई थी और अपनी बारी आने पर टीका लगवा रहे थे, जबकि अंबाला छावनी में स्वास्थ्य विभाग की ओर से पहले ही दिन एसडी कॉलेज के हॉल में कैंप लगाया गया था। यहां पर सभी टीका लगवाने वाले युवाओं को सोशल डिस्टेंसिंग के तहत कुर्सी पर दूर-दूर बैठाया गया था। टीके के बाद उन्हें डॉक्टरों की निगरानी पर रखा गया था।
विज्ञापन

अजीत नगर राधा कृष्ण मंदिर में आज 300 युवाओं के लिए लगेगा कैंप
18 वर्ष से अधिक युवाओं के भारी मात्रा में हुए ऑनलाइन रजिस्ट्रेेशन को देखते हुए अंबाला छावनी में एसडी कॉलेज के साथ-साथ सोमवार को अजीत नगर राधा कृष्णा मंदिर में भी कैंप लगाया जाएगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाने वाले करीब 300 युुवाओं को मंदिर में ही टीका लगेगा। कोरोना के अंबाला छावनी नोडल अधिकारी डॉ. विशाल ने बताया कि ऑनलाइन ही लोग अपना रजिस्ट्रेेशन करवाने के साथ-साथ स्लॉट की भी बुकिंग करवाकर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार कोरोना के केस बढ़ते जा रहे है। हम हर जगह देख रहे है कि प्रतिदिन कोरोना के कारण कितनी मौत हो रही है। इससे बचाव का कोरोना वैक्सीन लगवाना भी एक तरीका है इसीलिए जैसे ही पता चला कि 18 साल से उपर वालों को भी वैक्सीन लगेगी तो हमने पोर्टल खुलते ही रजिस्ट्रेशन कर दिया और अब वैक्सीन लगवाने आए हैं। - राहत, युवा
हमारे तो पड़ोस में ही कई लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। उनकी क्या स्थिति हुई यह हमने देखी है। भविष्य में हमें कोरोना न हो इससे बचाव के लिए हम कोरोना वैक्सीन लगवाने आए हैं, क्योंकि सुनने में आ रहा है कि इस बार कोरोना का ज्यादा इंफेक्ट युवाओं पर भी पड़ रहा है। - हरित, युवा।
इस तरह के हालात बने हुए है उस हिसाब से तो कोरोना का टीका ही कोरोना से बचाव का एक मात्र साधन है। इसीलिए हमने शुरुआत में ही रजिस्ट्रेशन करवा ली थी और अब कोरोना से बचाव का टीका लगवाने आए हैं। क्योंकि प्रतिदिन हालात गंभीर होते जा रहे हैं। - अक्षय, युवा।
कोरोना के कारण हमारे ही पड़ोस में मौत हो गई थी। वहीं हम टीवी व सोशल मीडिया पर हर रोज देख रहे हैं कि किस तरह कोरोना के कारण लोग मर रहे हैं और प्रतिदिन कितने लोग संक्रमित हो रहे हैं। हम इस संक्रमण से उलझना नहीं चाहते इसीलिए कोरोना के नियमों का भी पालन कर रहे हैं और अब कोरोना की वैक्सीन भी लगवा ली है। - कीर्ति, युवा।
हर रोज सुन रहे हैं कि अंबाला में 9 से 10 मौत हर रोज हो रही है। यह खबर सुनकर ही दिल बैठ सा जाता है। हमें तो परिवार वालों की भी चिंता रहती है। इसीलिए परिवार वालों ने पहले लगवा लिया था और अब जैसे ही हमारी बारी आई हम लगवाने के लिए पहुंच गए हैं। - भूमिका, युवा।

कोरोना का खतरा दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। इस बार तो युवाओं पर भी कोरोना बहुत अधिक प्रभाव डाल रहा है, क्योंकि हमारे बहुत से जानकार कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। भविष्य में कहीं हम भी कोरोना संक्रमित न हो जाए। इसीलिए कोरोना से बचाव का टीका लगवाने के लिए पहुंचे हैं। - कोमल, युवा।
18 वर्ष से अधिक आयु के करीब 530 युवाओं को वैक्सीन का टीका लगा है। नियमित तौर पर रजिस्टर्ड युवाओं को ही टीका लगाया जाएगा।
- डॉ. कुलदीप, सीएमओ, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed