{"_id":"5bb90d61867a55686e09d5fd","slug":"51538854241-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल पहले रिश्तेदार ने छेड़छाड़ के बाद मारने की दी थी धमकी, अब फेंका एसिड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साल पहले रिश्तेदार ने छेड़छाड़ के बाद मारने की दी थी धमकी, अब फेंका एसिड
Updated Sun, 07 Oct 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो साल पहले रिश्तेदार ने छेड़छाड़ के बाद मारने की दी थी धमकी, अब फेंका एसिड
फोटो नंबर----41
महिला पर एसिड अटैक मामले में हांसी का रहने वाला है आरोपी मोती
वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद, गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। एसिड अटैक का शिकार हुई सेक्टर सात निवासी महिला कविता पर एसिड उसके ही रिश्तेदार हांसी जिला हिसार निवासी मोती ने फेंका था। गत दिनों अपने दोस्त के साथ मिलकर मोती ने वारदात को अंजाम दिया था। मोती ने दो वर्ष पहले ही कविता के साथ छेड़छाड़ की थी और जान से मारने धमकी भी दी थी, जबकि उससे शादी भी करना चाहता था। इतना ही नहीं उसने एसिड फेंकने से पहले 30 सितंबर को अंबाला आकर रेकी भी की थी। आरोपी की दबिश के लिए पुलिस ने हिसार में हांसी के रूप नगर में मोती के घर छापेमारी की, मगर वह फरार था। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बाइक को हांसी से बरामद कर लिया है। एक आरोपी की पहचान होने के बाद पुलिस का दावा है कि जल्द दोनों आरोपी गिरफ्त में होंगे।
आरोपी मोती हांसी के रूप नगर का रहने वाला है। वह कविता की बुआ के ननद का बेटा है। पुलिस ने वारदात के बाद मजिस्ट्रेट के समक्ष जब कविता के बयान लिए तो कविता ने मोती पर भी शक जाहिर किया था। इसके बाद पुलिस का नेटवर्क इसी पर लग गया था। पुलिस ने वारदात से पहले कुछ दिन की सीसीटीवी फुटेज देखी तो मोती 30 सितंबर को फुटेज में नजर आया। पुलिस ने फुटेज परिवार सदस्यों को दिखाई तो पुख्ता हुआ कि वारदात को अंजाम देने वाला मोती ही था, मगर मोती के साथ दूसरा युवक कौन था उसकी पहचान नहीं हुई है।
दो वर्ष पहले की थी छेड़छाड़
कविता हिसार की रहने वाली है और मोती भी हिसार में रहता है। छानबीन में पुलिस को पता चला कि रिश्तेदार होने की वजह से एक बार मोती ने पीड़िता से छेड़छाड़ भी की थी, मगर रिश्तेदारी की वजह से यह बात दब गई थी। इसी को लेकर मोती खुन्नस रखता था। करीब एक वर्ष पहले उसने कविता को जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसको कविता व परिजनों ने हलके में लिया था।
विज्ञापन
चार अक्तूबर को हुई थी वारदात
बीती चार अक्तूबर को शाम के समय कविता अपना काम निपटा ऑफिस से घर लौट रही थी जब उस पर सेक्टर सात के निकट घर के पास एसिड अटैक कर दिया गया था। वह बुरी तरह से झुलस गई थी और उसे पीजीआई रेफर किया गया था। उसके भाई की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
कोट्स
पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि आरोपी 30 सितंबर को रेकी भी करके गया था। हांसी में दबिश दी गई है, मगर वहां से आरोपी फरार हो गया। बाइक बरामद की गई है और जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
-अशोक कुमार, एसपी, अंबाला।