फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   पदक जीतकर इनामों व सुविधाओं का लाभ लेने वाले खिलाडिय़ों का रिपोर्ट कार्ड बनाएगी सरकार : खेल मंत्री

पदक जीतकर इनामों व सुविधाओं का लाभ लेने वाले खिलाडिय़ों का रिपोर्ट कार्ड बनाएगी सरकार : खेल मंत्री

Fri, 06 Jul 2018 01:16 AM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
पदक जीतकर इनामों व सुविधाओं का लाभ लेने वाले खिलाडिय़ों का रिपोर्ट कार्ड बनाएगी सरकार : खेल मंत्री
इनामों और सुविधाओं का लाभ लेने वाले खिलाड़ियों का रिपोर्ट कार्ड बनाएगी सरकार : विज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर सरकारी इनामों और सुविधाओं का लाभ लेने वाले खिलाड़ियों का सरकार अब रिपोर्ट कार्ड तैयार करने जा रही है। खिलाड़ियों की हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी और उनका डाटा पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा, ताकि उनके प्रदर्शन में सुधार हो। यह जानकारी खेल मंत्री अनिल विज ने दी।
बता दें कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों पर हरियाणा की सरकारें खुलकर इनामों की बरसात करती रही हैं। सरकार इन खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए इन्हें नौकरी, नकदी और जमीन इनाम के रूप में देकर नवाजती रही है। इससे अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलती है। खेलों के प्रति उनका रुझान बढ़ता है। हालांकि पदक विजेता खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस को लेकर मीडिया में छपी खबरों ने खेल विभाग और खिलाड़ियों को चिंता में डाल दिया है।
विज्ञापन

अंबाला में पत्रकारों से बातचीत में खेल मंत्री अनिल विज ने कहा कि मैं तो सभी खिलाड़ियों से कहता हूं कि उन्हें जो इनाम राशि दी जाती है, उसका कुछ प्रतिशत उनको खेलों पर भी लगाना चाहिए। उन्हें खेल को किसी भी सूरत में बंद नहीं करना चाहिए। अगर उनको खेल कोटे में नौकरी और इनाम मिल गया है तो उन्हें खेलों को बढ़ावा भी देना चाहिए। अपने-अपने खेल को दूसरों को भी सिखाना चाहिए। विज ने कहा कि सरकार अब एक पोर्टल बनाने जा रही है। इसमें हर खिलाड़ी की एक्टिविटीज को मॉनीटर किया जाएगा। उनकी हर एक्टिविटी उस पोर्टल में पोस्ट और रजिस्टर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
आठ साल में 267 खिलाड़ियों को बांटे 532 करोड़
बता दें कि पिछले आठ साल में प्रदेश सरकार ने कुल 267 खिलाड़ियों को 532 करोड़ रुपये इनाम के रूप में दिए हैं। कई खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियां दी हैं। इन सबके बावजूद इनमें से 208 खिलाड़ी दोबारा मेडल भी नहीं ला सके। भविष्य के चैंपियन तैयार करने के लिए कई खिलाड़ियों को सरकार ने जमीन भी मुहैया करवाई, परंतु वहां भी कई फिसड्डी साबित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed