{"_id":"5b3bce174f1c1b0c278b4571","slug":"51530646039-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गार्ड की सतर्कता से टला हादसा, मिला पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गार्ड की सतर्कता से टला हादसा, मिला पुरस्कार
Updated Wed, 04 Jul 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। मंगलवार को भरतगढ़ के गुड्स गार्ड अवदेश कुमार के सतर्कता और सजगता को देखते हुये रेलवे ने नई दिल्ली में महाप्रबंधक द्वारा संरक्षा पुरस्कार दिया। बता दें कि अवदेश कुमार 27 मई को जब ट्रेन में लोड लेकर रेलवे स्टेशन से गुजर रहे थे। तभी उन्हें ब्रेकवान नंबर 7342 में से कुछ आवाज को सुना। इसके बाद लोड को मोरिंडा रेलवे स्टेशन पर रोका गया, जिसके बाद गार्ड द्वारा लोको पायलट और मोरिंडा स्टेशन अधीक्षक को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के तुरंत बाद कर्मचारी पहुंच गये। इस दौरान संयुक्त रूप से गार्ड और लोको पायलट ने ब्रेकवान की जांच की और पाया कि उसके ब्रेक ब्लॉक्स पहिए से बाहर लटके हुये थे। ब्रेकवान को डीवीएस घोषित किया गया और उसे मोरिंडा स्टेशन पर बाकी लोड से अलग कर दिया गया। गार्ड अवदेश की सतर्कता और सजगता को देखते हुए उन्हें नई दिल्ली महाप्रबंधक द्वारा संरक्षा पुरस्कार दिया गया।