{"_id":"5a11d97a4f1c1bc9678bcc31","slug":"51511119226-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पोट्र्स होस्टल के लिए 17 करोड की परियोजना तैयार : विज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पोट्र्स होस्टल के लिए 17 करोड की परियोजना तैयार : विज
Updated Mon, 20 Nov 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम अंबाला छावनी के सामने स्पोर्ट्स हॉस्टल के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा 17 करोड़ रुपये की परियोजना तैयार की गई है और शीघ्र ही इसका निर्माण कार्य आरंभ हो जाएगा। स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज ने बताया कि स्टेडियम के सामने सभी आवश्यक सुविधाओं से युक्त स्पोर्ट्स हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वार हीरोज स्टेडियम अंबाला छावनी को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनाया जा रहा है। स्टेडियम बनने के बाद यहां खेले जाने वाले राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय मैचों में प्रतिभागी खिलाड़ियों के रहने के लिए कोई विशेष व्यवस्था नहीं थी, इसलिए खेल विभाग द्वारा स्टेडियम के सामने स्पोर्ट्स हॉस्टल स्थापित करने का निर्णय लिया है। इस चार मंजिला हॉस्टल में 150 से 175 खिलाड़ियों के रहने की व्यवस्था होगी। इसके साथ-साथ 48 कोच अथवा प्रशिक्षकों के रहने के लिए भी आवासीय सुविधा का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि हॉस्टल में दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए रैंप तैयार करने के साथ-साथ खिलाड़ियों की सुविधा के लिए दो लिफ्ट लगाने का भी प्रावधान है। हॉस्टल परिसर में ही किचन तैयार की जायेगी ताकि खिलाड़ियों को आवासीय स्थल पर ही सुविधाजनक तरीके से भोजन परोसने की व्यवस्था रहे। उन्होंने बताया कि इस परिसर में कुश्ती, टेबल टेनिस, जिम, फिजियोथैरेपी के साथ-साथ ऑडियो-विजुअल की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।