फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   राजपूत समुदाय ने जताया पद्मावती फिल्म का विरोध

राजपूत समुदाय ने जताया पद्मावती फिल्म का विरोध

Sun, 19 Nov 2017 01:03 AM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
राजपूत समुदाय ने जताया पद्मावती फिल्म का विरोध
फिल्म पद्मावती को लेकर राजपूत समुदाय ने जताया रोष
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शहजादपुर।
फिल्म पद्मावती के खिलाफ जहां पूरे देश में प्रदर्शन जारी है। वहीं राजपूत समाज के साथ अन्य संगठनों और समाज के लोग भी फिल्म के प्रदर्शन के खिलाफ विरोध में उतर आये है। फिल्म के विरोध में बड़ागढ़ में राजपूत समुदाय के साथ-साथ अन्य समाज के लोगों ने एक बैठक कर इस फिल्म का विरोध करने का निर्णय लिया। मदनपाल राणा की अगुवाई में हुई बैठक में कलाल माजरी, बधौली, कुराली, बड़ागांव, पतरेहडी, अंबली, डैहर, शहजादपुर सहित दर्जनों गांवों के लोगों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि उनका समाज भारतीय नारी का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने फिल्म के प्रदर्शन पर पूर्णतया रोक लगाने की मांग की। वहीं गांव फतेहगढ़ में भी मदनपाल राणा की अध्यक्षता में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक हुई और फैसला लिया गया कि पद्मावती फिल्म को अगर सरकार ने प्रदेश में रिलीज होने दिया तो इसका बड़े पैमाने पर विरोध किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव विक्रांत शर्मा, मनीष कुमार, रिंकू, रणजीत सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed