{"_id":"596e5ed14f1c1b382f8b45dd","slug":"51500405457-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टहनी पर फंदा लगाकर आत्महत्या की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टहनी पर फंदा लगाकर आत्महत्या की
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला कैंट। घर से तीन दिनों से लापता व्यक्ति ने सफेदे के पेड़ की टहनी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पटवी चौकी प्रभारी सूबे सिंह ने बताया कि गांव जटवाड़ निवासी 40 वर्षीय राजकुमार ने सफेदे के पेड़ की टहनी से अपने परने को फाड़ कर फंदा बनाया और उसपर झूल गया। पुलिस ने बताया कि शव करीब तीन दिन पुराना था। मृतक के शरीर पर कीड़े रेंग रहे थे। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर खानपुर से शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव वारिसों को साैंप दिया।
डिफेंस कालोनी स्थित घर में चोरी
अंबाला कैंट। डिफेंस कालोनी स्थित एक घर में चोरों ने बंद पड़े मकान में सोने व हीरे के आभूषण चोरी कर लिए के मामले में पंजोखरा पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। पंजोखरा पुलिस को दी शिकायत में डिफेंस कालोनी निवासी महिला बलजीत कौर ने बताया कि 8 जुलाई को अपनी रिश्तेदारी में गई थी और शाम को ही वापस आ गई। लेकिन जैसे ही महिला घर पहुंची तो देखा की घर के ताले टूटे पड़े हैं और घर में सामान बिखरा पड़ा है। महिला का कहना है कि चोर घर में रखी दो सोने की अंगूठी व एक हीरे की अंगूठी चोरी कर ले गए। मंगलवार को महिला ने पंजोखरा पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी।