फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   51 cameras will be installed along the railway track within a radius of 5 km, the suspects will be monitored

5 किलोमीटर के दायरे में रेलवे ट्रैक किनारे लगेंगे 51 कैमरे, संदिग्धों पर रहेगी नजर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 02:23 AM IST
विज्ञापन
51 cameras will be installed along the railway track within a radius of 5 km, the suspects will be monitored
ट्रेनों में होने वाली चोरी, छीना-झपटी और लूटपाट की घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे ट्रैक के किनारे 5 किलोमीटर के दायरे में अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। वहीं अंबाला-लुधियाना, दिल्ली और सहारनपुर यार्ड में 51 कैमरे स्थापित किए जाएंगे ताकि रेलवे यार्ड में हो रही प्रत्येक घटना की जानकारी विभागीय अधिकारियों को मिलती रहे। रेल टेल द्वारा लगाए जा रहे कैमरे अंधेरे में भी काम करने में सक्षम हैं।
विज्ञापन

कोरोना काल के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो चुका है। छावनी जंक्शन से भी रोजाना करीब 150 से अधिक ट्रेनों का आवागमन होता हैं। ट्रेनों के संचालन के बाद अब छीना-झपटी और चोरी की घटनाएं भी काफी बढ़ गई हैं। जीआरपी थाने से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर रोजाना कोई न कोई जीरो एफआईआर दूसरे राज्यों से मिल रही है। किसी में मोबाइल चोरी तो किसी में पर्स व बैग चोरी की जानकारी यात्री द्वारा दी जा रही है। जीआरपी भी मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल में जुटी हुई है, लेकिन इसके बाद भी ट्रेनों में छीना-झपटी व चोरी के मामलों में कमी नहीं हो रही। इसलिए अब रेलवे ने फैसला किया है कि रेल टेल अत्याधुनिक कैमरों को रेल यार्ड में ऐसे प्रमुख स्थानों पर लगाएगा, जहां ट्रेन रेड सिग्नल के कारण रुकती हैं या फिर किसी भी अन्य कारण की वजह से धीमी गति से चलती हैं ताकि शरारती तत्व मौके का फायदा उठाकर ट्रेन में झपटमारी व चोरी की वारदात को अंजाम न दे सकें।
विज्ञापन

6 माह पहले लगाए थे 47 कैमरे
छावनी रेलवे स्टेशन की सुरक्षा को लेकर रेल टेल ने लगभग 6 माह पहले ही 47 कैमरे अलग-अलग स्थानों पर लगाए हुए हैं। इसमें पार्सल कार्यालय, यूटीएस काउंटर, आरक्षण केंद्र, प्लेटफार्म 1 से लेकर 7 तक और पूछताछ केंद्र शामिल हैं, वहीं रेलवे परिसर में नजर रखने के लिए घूमने वाले कैमरे लगाए गए हैं। लेकिन अभी स्टेशन के आगमन और निकासी द्वार पर कैमरे नहीं हैं। इस कारण रोजाना शरारती तत्व स्टेशन परिसर में दाखिल हो जाते हैं जो यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------------------
मोबाइल और कंट्रोल रूम से होंगे अटैच
रेल यार्ड में लगने वाले सीसीटीवी कैमरे की प्रत्येक गतिविधि विभागीय अधिकारी अपने मोबाइल पर भी देख सकेंगे। इसके लिए एक विशेष प्रकार का सर्वर भी मंडल कार्यालय में स्थापित किया गया है, वहीं स्टेशन पर आरपीएफ पोस्ट के नजदीक बनाए गए कंट्रोल रूम में भी रेल यार्ड में होने वाली प्रत्येक घटना की फुटेज देखी जा सकेगी।
---------------------------------------------
उत्तर रेलवे का महत्पवपूर्ण रेलवे स्टेशन
छावनी उत्तर रेलवे का महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है। इस स्टेशन पर आने वाली ट्रेनों का रोजाना पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर सहित देश के विभिन्न हिस्सों की तरफ आवागमन होता है। इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से यह स्टेशन हमेशा ही शरारती तत्वों की लिस्ट में सबसे ऊपर रहता है। कुछ साल पहले जहां कार पार्किंग में आरडीएक्स से भरी एक इंडिका कार मिली थी, वहीं पिछले कुछ सालों में स्टेशन को उड़ाने की भी 6 से 7 बार धमकियां मिल चुकी हैं।

----------------------------
जल्द स्थापित होंगे कैमरे
रेलवे की तरफ से कैमरे लगाने को लेकर अनुमति दी गई है। पहले फेज के तहत स्टेशन पर 47 कैमरे लगाए गए थे जो बिल्कुल सही तरीके से कार्य कर रहे हैं, अब दूसरे फेज में रेलवे यार्ड सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर 51 कैमरे लगाए जाएंगे। छावनी स्टेशन पर कुल 98 कैमरे लगाए जाने हैं।
आलोक कुमार, सह प्रबंधक, रेल टेल, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed