फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   440 volt low tension wires will be replaced in the colony near Hathi Khana temple.

Ambala News: हाथी खाना मंदिर के पास कॉलोनी में बदले जाएंगे 440 वोल्ट के लो टेंशन तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
440 volt low tension wires will be replaced in the colony near Hathi Khana temple.
अंबाला। छावनी के हाथीखाना मंदिर के पास बनी कॉलोनी में 440 वोल्ट के लो-टेंशन तार बदले जाएंगे। हल्की बरसात व तेज हवा के कारण तार बार बार टूटते थे। इसके कारण काॅलोनी में लाइट जाने का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा था। साथ ही लोगों को करंट लगने का डर भी सताता रहता था। अब बिजली निगम ने इसके लिए अनुमानित लागत के प्रस्ताव को पास कर दिया है। सब कुछ ठीक रहा तो इस हफ्ते में ही तार बदलने का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य बिजली बितरण निगम छावनी के एसडीओ अजय ने बताया कि वहां बिजली जाने के कारण को बिजली निगम में दिखाया तो लाइन का पुराना होना सामने आया। पता चला कि कॉलोनी में जो लो टेंशन के तार डले हैं वह करीब 15 साल पुराने हैं। तार में कई जोड़ हैं। ढाई लाख रुपये आएगी अनुमानित लागत
विज्ञापन


करीब 20 दिन पहले एक किलोमीटर एरिया के तार बदलने के लिए ढाई लाख रुपये का एस्टिमेट पास हो गया है। इस सप्ताह में तार बदलने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed