{"_id":"5b562b674f1c1b07788b5a48","slug":"41532373863-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माल रोड व स्टाफ रोड पर छेडख़ानी व गुंडागर्दी की शिकायतें, सेना ने पुलिस के साथ की चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माल रोड व स्टाफ रोड पर छेडख़ानी व गुंडागर्दी की शिकायतें, सेना ने पुलिस के साथ की चेकिंग
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। सेना क्षेत्र में खासकर माल रोड व स्टाफ रोड पर लड़कियों से छेड़खानी एवं गुंडागर्दी की शिकायतों में लगातार इजाफा हो रहा है। इसी को देखते हुए सेना ने सोमवार को जिला पुलिस के साथ मिलकर विभिन्न क्षेत्रों में वाहन चालकों की चेकिंग की और इस दौरान यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के चालान पुलिस द्वारा काटे गए। कई वाहन चालकों को चेतावनी भी दी गई।
सुबह माल रोड पर मिलिट्री अस्पताल चौक, स्टाफ रोड पर इंदिरा चौक, आर्य गर्ल्स कालेज के निकट व अन्य स्थानों पर मिलिट्री पुलिस व जिला पुलिस तैनात रही। बिना हेलमेट, ट्रिप्ल राइडिंग करने वाले व अन्य नियमों को तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई गई। इस दौरान पुलिस द्वारा कई चालान भी किए गए। बता दें कि सेना क्षेत्र में रक्षा मंत्री के निर्देशों पर कुछ दिन पहले ही विभिन्न बैरियर हटा लिए गए थे।