{"_id":"5aee0a364f1c1b54098b83b2","slug":"41525549622-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- बलदेव नगर पुलिस ने सूचना के आधार पर ट्रैप लगाकर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- बलदेव नगर पुलिस ने सूचना के आधार पर ट्रैप लगाकर पकड़ा
Updated Sun, 06 May 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसी कंटेनर में ले जा रहे थे गोवंश, दो आरोपी काबू, चालक ने कई वाहनों को मारी टक्कर
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
बलदेव नगर पुलिस ने एसी कंटेनर में पशुओं को लाद कर यूपी ले जा रहे दो आरोपियों को काबू किया है। पुलिस ने सुल्तानपुर चौक के पास से यह कंटेनर पकड़ा जिसमें सात जिंदा बैल मिले। वहीं जब पुलिस ने कंटेनर चालक को रुकने का इशारा किया तो चालक ने कंटेनर को भगाने के चक्कर में कई गाड़ियों को भी टक्कर मार दी।
गोसेवक दल के प्रधान जगदेव का कहना है कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि पंजाब की ओर से एक बंद बॉडी वाले एसी ट्रक में कुछ मवेशियों को यूपी ले जाया जा रहा है। बलदेव नगर पुलिस थाने को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने ट्रक की धरपकड़ के लिए ट्रैप लगाया। गोसेवकों का कहना है कि जब यह ट्रक चंडीगढ़-अंबाला हाइवे पर सुलतानपुर चौक के पास पहुंचा और चालक को पुलिस और गोसेवकों ने रुकने का इशारा किया। चालक ने गाड़ी रोकने की बजाय दौड़ा दी और कई गाड़ियों को भी टक्कर मार दी। परंतु कुछ दूर भागने पर चालक पकड़ा गया। जब कंटेनर को खोलकर चेक किया तो इसमें सात जिंदा बैल मिले जिन्हें देखभाल के लिए गोशाला में लाया गया है। इस दौरान पुलिस ने दो आरोपियों नसीब और रिफाकत निवासी भोजपुर, मुरादाबाद, यूपी को गिरफ्तार किया है। सूचना पाकर बलदेव नगर थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर रजनीश यादव खुद मौके पर पहुंचे और आरोपियों से पूछताछ की।
एक कंटेनर में गोवंश को यूपी की तरफ ले जाया जा रहा था। इस गाड़ी को पकड़ा गया और दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। -धर्मबीर, चौकी इंचार्ज बलदेव नगर