फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - सेना भर्ती रैली के लिए अनिवार्य किया गया आधार कार्ड

- सेना भर्ती रैली के लिए अनिवार्य किया गया आधार कार्ड

Sun, 11 Feb 2018 12:33 AM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
- सेना भर्ती रैली के लिए अनिवार्य किया गया आधार कार्ड
सेना में भर्ती के इच्छुक युवा 25 मार्च तक करें आवेदन
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू, आधार कार्ड अनिवार्य
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
अंबाला स्थित सेना भर्ती कार्यालय की ओर से अंबाला, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, पंचकूला के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के युवाओं के लिए चार से 13 अप्रैल तक महर्षि मारकंडेश्वर यूनिवर्सिटी मुलाना के खेल स्टेडियम में खुली सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान सैनिक सामान्य ड्यूटी (सभी वर्ग), सैनिक सामान्य ड्यूटी गोरखा, सैनिक क्लर्क और स्टोरकीपर तकनीकी पदों के लिए भर्ती होगी।
सेना भर्ती मुख्यालय अंबाला के भर्ती निदेशक कर्नल सोमनाथ गुप्ता ने बताया कि इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया नौ फरवरी से शुरू हो चुकी है और 25 मार्च तक जारी रहेगी। रैली के लिए आवेदन करने वाले अभ्यार्थी 27 मार्च से तीन अप्रैल तक एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया से संबंधित आयु, शैक्षणिक योग्यता सहित इस प्रक्रिया का पूरा ब्यौरा वेबसाइट पर भी दिया गया है। कर्नल ने बताया कि उम्मीदवारों से सरपंच या संबंधित अथॉरिटी के चरित्र प्रमाण पत्र के साथ-साथ स्कूल चरित्र प्रमाण पत्र भी मांगा जा रहा है ताकि नकली दस्तावेजों के आधार पर भर्ती होने का प्रयास करने वाले युवाओं पर नकेल कसी जा सके। आधार कार्ड को भी भर्ती के लिए अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन


रात दो बजे शुरू होगी भर्ती रैली
अभ्यार्थियों को भर्ती स्थल पर रात दो बजे आमंत्रित किया गया है ताकि सूर्योदय से पहले शारीरिक दक्षता की सभी गतिविधियां पूरी हो सके। भर्ती निदेशक ने बताया कि यह भी प्रयास किया गया है कि शारीरिक दक्षता में चुने गए युवकों का चिकित्सा टेस्ट होगा। चिकित्सा टेस्ट में अनफिट किए गए अभ्यार्थी 14 दिन के अंदर सेना अस्पताल में पुन: मेडिकल करवा सकते हैं। भर्ती में भाग लेने वाले युवकों द्वारा नशीले पदार्थों और दवाइयों का सेवन करने की घटनाओं पर भी बारीकी से नजर रखी जाएगी और जो भी इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त पाया जाएगा, उसका रजिस्ट्रेशन तुरंत रद्द कर दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सेना भर्ती के लिए पूरी भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी है और यह भर्ती तथा लिखित परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होती है और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाती है। कोई भी अभ्यार्थी भर्ती के लिए दलालों की चंगुल में न फंसे और औपचारिकताएं पूरी करने वाले प्रतिभागियों को बिना किसी सिफारिश और रिश्वत के सेना में भर्ती किया जाएगा। गौरतलब है कि सेना द्वारा बीते दो वर्षों से लगातार मुलाना यूनिवर्सिटी में भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। शहर से अलग स्थान होने की वजह से यहां रैली के दौरान दिक्कत नहीं होती। इस बार रैली में करीब 30 हजार युवाओं के शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed