फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - गांधी मार्किट और राय मार्किट से हटवाया अतिक्रमण

- गांधी मार्किट और राय मार्किट से हटवाया अतिक्रमण

Sun, 19 Nov 2017 01:03 AM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
- गांधी मार्किट और राय मार्किट से हटवाया अतिक्रमण
निगम ने गांधी और राय मार्केट से हटाया अतिक्रमण, आठ दुकानदारों के चालान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
नगर निगम की टीम ने शनिवार को एक बार फिर बाजारों में अतिक्रमण हटाने अभियान चलाया। शाम के समय निगम टीम पिछले 17 दिनों में चौथी बार कैंट के मुख्य बाजारों में उतरी। शनिवार शाम को ज्वाइंट कमिश्नर के आदेश पर नगर निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर विनोद बैनीवाल के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।
गांधी मार्केट से शुरू हुआ निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान विजय रत्न चौक से होते हुए राय मार्केट तक चला। इस दौरान टीम ने दुकानदारों द्वारा फलेक्स बोर्ड, रेहड़ियां और अन्य सामान के साथ किए गए कब्जे को खाली करवाया और आगे से ऐसा न करने की चेतावनी दी गई। आठ दुकानदारों के चालान भी किए गए। टीम को देख दुकानदारों ने टीम का विरोध भी किया और सामान को छुड़वाने के लिए गुहार लगाई मगर पुलिस बल के मौजूद होने पर उनकी एक नहीं चली। राय मार्केट में निगम टीम ने 8 दुकानदारों के चालान काटे और अन्य दुकानदारों को अतिक्रमण न करने की हिदायत दी। विजय रत्न चौक व राय मार्केट में दुकानों के बाहर रेहड़ी लगाकर खाद्य वस्तुएं बेचने वालों व दुकानों के बाहर खड़े वाहनों को दुकानों से सटा कर लगाने के निर्देश दिए। वहीं राय मार्केट में बाइक शोरूम के पास स्थित गली के दुकानदारों ने समस्या को सेनेटरी इंस्पेक्टर के समक्ष रखते हुए बताया कि इस गली में बनी नालियों की कभी सफाई की जाती है जिससे नालियों का गंदा पानी सड़कों पर आ जाता है। आसपास के दुकानदारों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। इस पर उन्होंने जल्द से जल्द कार्रवाई का आश्वासन देते हुए नालियों की सफाई के निर्देश दिए। पास के बंद पड़े नाले को जल्द से जल्द खुलवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


टीम के जाते ही फिर हुए कब्जे
नगर निगम टीम के लौटते ही दुकानदार फिर सड़कों पर सामान लगाने लगे और रेहड़ियां पुन: सड़कों के किनारों पर लग गई। निगम टीम ने दो दिन पहले भी राय मार्केट में इसी तरह कार्रवाई की थी। मगर इस कार्रवाई का दुकानदारों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। टीम के जाते ही सामान फिर से सड़कों पर लगा लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed