{"_id":"596d09c54f1c1b08758b4665","slug":"41500318149-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना भर्ती में लिखित परीक्षा के लिए लगेगी बायोमैट्रिक हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना भर्ती में लिखित परीक्षा के लिए लगेगी बायोमैट्रिक हाजिरी
Updated Tue, 18 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
मुलाना में गत दिनों आयोजित की गई सेना भर्ती रैली के सफल उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा 30 जुलाई को कैंट के आर्मी पब्लिक स्कूल में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी देते हुए भर्ती कार्यालय अंबाला के भर्ती निदेशक कर्नल वीएस सांखला ने बताया कि लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले सफल अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक हाजिरी लगेगी और उन्हें अपना आधार कार्ड साथ लेकर आना होगा। उन्होंने बताया कि लिखित परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को प्रवेश कार्ड 20 जुलाई से सेना भर्ती कार्यालय अंबाला छावनी से जारी किए जाएंगे। आधार कार्ड के साथ-साथ अभ्यार्थी के पास एडमिट कार्ड होना भी जरूरी है। जून माह के दौरान मुलाना में अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र जिलों और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के उम्मीदवारों की खुली भर्ती रैली आयोजित की गई थी। कर्नल सांखला ने बताया कि यदि कोई अभ्यार्थी गलत आधार कार्ड या दस्तावेज इस्तेमाल करता पाया गया तो उसके विरुद्ध मामला दर्ज किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि पानीपत, झज्जर, रोहतक और सोनीपत जिलों के अभ्यर्थी 22 जुलाई को रोहतक में होने वाली रैली के लिए एडमिट कार्ड 18 जुलाई के बाद डाउनलोड कर सकते हैं।