{"_id":"5ef4ddb48ebc3e42d643102e","slug":"415-csc-cloed-to-not-give-service-ambala-news-knl35301541","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंटर लेकर नहीं दे रहे जनसुविधाएं अब 415 कामन सर्विस सेंटर पर लगेंगे ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंटर लेकर नहीं दे रहे जनसुविधाएं अब 415 कामन सर्विस सेंटर पर लगेंगे ताले
विज्ञापन
अंबाला। सरकार से सुविधा लेकर मुनाफा कमा जनता को सुविधाएं देने में आनाकानी कर रहे कॉमन सर्विस सेंटर संचालकों पर अब शिकंजा कसा जाएगा। जिले में करीब 415 कामन सर्विस सेंटर पर विभाग ने ताला लटकाने की तैयारियां कर ली है। क्योंकि यह सीएससी संचालक न अपनी लोकेशन पर ही नहीं मिल रहे। इतना ही नहीं कुछ ऐसे भी हैं जो प्रति माह अपनी लॉगिन से निर्धारित ट्रांजेक्शन ही नहीं कर पा रहे। बता दें कि शहरी क्षेत्र में हर महीने 100 और ग्रामीण क्षेत्र में हर महीने 70 ट्रांजेक्शन अनिवार्य हैं। जिले में बंद होने वाली सभी 415 सीएससी के संचालकों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं।
शहरी क्षेत्र में 130 पर गिरेगी गाज
शहरी क्षेत्र में करीब 130 और ग्रामीण क्षेत्र में 285 सीएससी पर गाज गिरेगी। इनमें से कुछ सीएससी संचालक ऐसे हैं जोकि सीएससी तो चला रहे हैं लेकिन वह कहीं और से यह सुविधाएं देकर मुनाफा कमा रहे हैं। इसी कारण संबंधित गांव के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें धक्के खाने को मजबूर होना पड़ रहा है।
उन्हें नोटिस जारी कर दिए हैं। जल्द ही इनके सेंटर रद कर दिए जाएंगे। इनमें से कुछ अपनी लोकेशन पर नहीं मिल रहे, जबकि कुछ निर्धारित ट्रांजेक्शन नहीं कर रहे।
विज्ञापन
विवेक शर्मा, डीएम।
जो भी सीएससी संचालक हैं उन्हें निर्धारित सेवाएं देनी ही होंगी वरना कार्रवाई की जाएगी। जो भी काम नहीं करेगा उसके सेंटर को बंद किया जाएगा।
रोहित सेन, डीएम