{"_id":"5f88b9118ebc3e9ba007cb9e","slug":"4-special-train-runing-between-bathinda-gorakhpur-katra-new-delhi-and-chandigarh-ambala-news-knl476986146","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरीः अंबाला मंडल दौड़ाएगा चार नई विशेष जोड़ी ट्रेनें, दो वैष्णो देवी जांएगी, दर्शन कर आइए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरीः अंबाला मंडल दौड़ाएगा चार नई विशेष जोड़ी ट्रेनें, दो वैष्णो देवी जांएगी, दर्शन कर आइए
Fri, 16 Oct 2020 11:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला, अंबाला
अमर उजाला, अंबाला
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 11:41 AM IST
विज्ञापन
Special Train
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहारी सीजन देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए अंबाला मंडल द्वारा चार जोड़ी विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। अंबाला मंडल वरिष्ठ वाणिज्य अधिकारी हरि मोहन ने बताया कि ट्रेनों का संचालन बठिंडा-वाराणसी, श्री माता वैष्णोदेवी कटरा-वाराणसी, नई दिल्ली-श्री माता वैष्णोदेवी कटरा व चंडीगढ़ -गोरखपुर के बीच दोनों दिशाओं में किया जाएगा।
बठिंडा-वाराणसी
रेलयात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे दिनांक 25 अक्टूबर से ट्रेन संख्या 04998 बठिंडा-वाराणसी और 26 अक्टूबर से से ट्रेन संख्या 04997 वाराणसी -बठिंडा साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल का संचालन किया जाएगा। ट्रेन संख्या 04998 बठिंडा से प्रत्येक रविवार रात 8.50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 4.30 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 04997 वाराणसी से प्रत्येक सोमवार रात 9.20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 4.50 बजे बठिंडा पहुंचेगी। मार्ग में यह रेलगाड़ी रामपुरा फूल , बरनाला , धुरी, पटियाला,राजपुरा, अंबाला छावनी, यमुनानगर-जगाधरी , सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, और सुल्तानपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी ।
चंडीगढ़ -गोरखपुर
रेलवे 22 अक्टूबर से ट्रेन संख्या 04924 चंडीगढ़ -गोरखपुर और 23 अक्टूबर से ट्रेन संख्या 04923 गोरखपुर -चंडीगढ़ साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल का संचालन करेगी। ट्रेन संख्या 04924 चंडीगढ़ से प्रत्येक गुरुवार रात 11.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 4.00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी । वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 04923 गोरखपुर से प्रत्येक शुक्रवार रात 10.10 बजे प्रस्ऱ्थान कर अगले दिन दोपहर 2.15 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। मार्ग में ट्रेन अंबाला छावनी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा और बस्ती स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी ।

श्री माता वैष्णोदेवी कटरा-वाराणसी
रेलवे 25 अक्टूबर से ट्रेन संख्या 04612 श्री माता वैष्णोदेवी कटरा-वाराणसी और 27 अक्टूबर से ट्रेन संख्या 04611 वाराणसी-श्री माता वैष्णोदेवी कटरा साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल का संचालन करेगी। ट्रेन संख्या 04612 कटरा से प्रत्येक रविवार रात 11.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात 11.35 बजे वाराणसी पहुंचेगी । वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 04611 वाराणसी से प्रत्येक मंगलवार प्रात 6.35 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 6.50 बजे कटरा पहुंचेगी । मार्ग में यह रेलगाड़ी उधमपुर, जम्मूतवी, पठानकोट कैंट , जालंधर कैंट, लुधियाना , अंबाला छावनी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ और सुल्तानपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी ।
नई दिल्ली-श्री माता वैष्णोदेवी कटरा
रेलवे 22 अक्टूबर से ट्रेन संख्या 04401 नई दिल्ली- श्री माता वैष्णोदेवी कटरा और 23 अक्टूबर से ट्रेन संख्या 04402 श्री माता वैष्णोदेवी कटरा-नई दिल्ली वातानुकूलित द्वि- साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल का संचालन करेगी। ट्रेन संख्या 04401 नई दिल्ली से प्रत्येक सोमवार और गुरवार रात 11.50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 11.35 बजे कटरा पहुंचेगी । वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 04402 कटरा से प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार रात 11.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 11.15 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। मार्ग में यह रेलगाड़ी उधमपुर,जम्मूतवी,पठानकोट कैंट , जालंधर कैंट,लुधियाना , अंबाला छावनी , कुरूक्षेत्र , करनाल, पानीपत और सोनीपत स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।