फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   4 people stopped breathing from Corona

कोरोना से थमी 4 लोगों की सांसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
4 people stopped breathing from Corona
कोरोना का कहर अभी जिले में बरकरार है। शनिवार को भी कोरोना ने सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार 4 लोगों की जान ले ली। हालांकि रामबाग श्मशान घाट अंबाला शहर में ही तीन लोगों का संस्कार कोविड प्रोटोकोल के तहत किया गया। यह सभी निजी अस्पतालों में भर्ती थी। हालांकि राहत यह रही कि मात्र 80 नए केस ही सामने आए। इन केस के साथ अब तक 29323 संक्रमित केस मिल चुके हैं। शनिवार को 232 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया। शनिवार को सेक्टर-9 अंबाला शहर के सेक्टर-9 के रहने वाले 60 वर्षीय व्यक्ति मोहाली के एक निजी अस्पताल, काजीवाड़ा अंबाला शहर के 65 साल के व्यक्ति अलकमिस्ट अस्पताल पंचकूला और मिलाप नगर अंबाला शहर के 51 वर्षीय व्यक्ति की हीलिंग टच अस्पताल में मौत हुई और इन सभी के संस्कार रामबाग श्मशान घाट में कोविड प्रोटोकाल के तहत हुए। जिले में मृत्यु दर बढ़कर अब 1.59 प्रतिशत हो गई है।
विज्ञापन

अस्पतालों की स्थिति
जिले के विभिन्न अस्पतालों में इस समय करीब 210 मरीज भर्ती हैं। इनमें से 115 मरीज सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं जबकि 21 मरीज सरकारी अस्पतालों में वेंटिलेटर के सहारे सांसें ले रहे हैं। पूरे जिले के सभी अस्पतालों में करीब 50 मरीज वेंटिलेंटर सपोर्ट पर हैं। जिलेभर की बात करें तो इस समय करीब 6 टन ऑक्सीजन की रोजाना खपत हो रही है जोकि पहले 15 टन प्रतिदिन तक पहुंच गई थी।
विज्ञापन

मई माह में कोरोना की स्थिति
मई के 29 दिनों में कोरोना से 234 लोगों की जान जा चुकी है। मई माह में अभी तक 76009 सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से 2307 की रिपोर्ट आनी बाकी है। 8466 केस इस महीने संक्रमित मिल चुके हैं। 10845 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। मई माह में अभी तक 79024 को पहला व 37837 को दूसरी डोज लग चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में कोरोना की वर्तमान स्थिति
जिले में इस समय कोरोना से ठीक होने वाली मरीजों की संख्या में इजाफा होने के कारण रिकवरी दर दोबारा से 95.77 फीसदी पहुंच गई है। जिले में अब तक 28082 मरीज कोरोना की जंग जीत चुके हैं। इस समय जिले में महज 766 केस एक्टिव हैं। इनमें से 566 होम आइसोलेट हैं। संक्रमण दर इस समय 7.42 प्रतिशत रह गई है। अभी तक जिले में 398101 सैंपल कोरोना जांच के लिए लिए जा चुके हैं।
वैक्सीनेशन की स्थिति
जिले में अभी तक 4 लाख 10 हजार 450 लोगों को वैक्सीनेट किया जा चुका है। पहली डोज के तहत 3 लाख 10 हजार 155 लोगों को लगी है, जबकि दूसरी डोज के तहत 1 लाख 295 लोगों को लग चुकी है। शनिवार को कुल 3053 लोगों को टीका लगाया गया। इनमें से 2715 को पहली और 338 को दूसरी डोज लगाई गई। इस दौरान 1014 हेल्थ वर्कर और 21 फ्रंट लाइन वर्कर को सेकेंड डोज लगाई गई। 18 से 44 आयुवर्ग में 1271 को पहली डोज लगाई गई। 45 से 60 आयुवर्ग में 380 को पहली और 206 को दूसरी डोज लगाई गई। 60 से अधिक आयुवर्ग में 50 को पहली और 111 को दूसरी डोज लगाई गई।

यहां से आए नए केस
अंबाला हर से 14, कैंट से 9, शहजादपुर से 12, मुलाना से 23, बराड़ा से 07, नारायणगढ़ से 02 और चौड़मस्तपुर सीएचसी एरिया से 13 नए केस मिले हैं। इनमें से पिलखनी मुलाना, बिहटा मुलाना, कंबासी बराड़ा, सोनिया कॉलोनी अंबाला शहर व सेक्टर-9 अंबाला सिटी से दो-दो, कुराली शहजादपुर, सरसेहड़ी मुलाना, रामगढ़ मुलाना से 3-3, मॉडल टाउन अंबाला सिटी, कबीर नगर अंबाला सिटी, फ्रेंड कॉलोनी अंबाला सिटी, न्यू विवेक विहार अंबाला सिटी, गुलाब मंडी अंबाला कैंट, मोती नगर अंबाला सिटी, पूजा विहार अंबाला कैंट, पंजाबी बाग अंबाला कैंट, रेलवे कॉलोनी अंबाला सिटी, शारदा नगर अंबाला सिटी से 1-1, टोबा मुलाना से 8 नए केस आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed