{"_id":"65b6d153d097d43abc02d014","slug":"37-lakhs-will-be-spent-on-beautification-of-capital-chowk-tender-issued-ambala-news-c-36-1-amb1001-117489-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कैपिटल चौक के सुंदरीकरण पर खर्च होंगे 37 लाख, निविदा जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कैपिटल चौक के सुंदरीकरण पर खर्च होंगे 37 लाख, निविदा जारी
विज्ञापन
कैपिठल चौक के पास उद्यान व फव्वारे के लिए निर्धारित की गई जगह। संवाद
अंबाला। अंबाला-साहा मार्ग का सौंदर्यीकरण होगा। इसकी शुरुआत छावनी के गोल चक्कर यानी कैपिटल चौक से होगी, जहां ट्रैफिक लाइट्स लग चुकी हैं। इसके बिल्कुल नजदीक खाली जगह पर लगभग 37 लाख रुपये की लागत से एक आकर्षक उद्यान तैयार किया जाएगा। इसमें अलग-अलग किस्म के फूलों के अलावा रंग-बिरंगी रोशनी से सजा हैंगिंग फव्वारा लगेग।
नगर परिषद तैयार की अनुमानित लागत और प्रस्ताव को मुख्यालय से स्वीकृति मिली है और नप ने इस कार्य के लिए निविदा भी जारी कर दी है, जोकि आगामी एक सप्ताह में खोल दी जाएगी। नगर परिषद के एमई हरीश शर्मा ने बताया कि कैपिटल चौक के पास नक्शा कनिष्ठ अभियंता संदीप धीमान की ओर से तैयार किया गया है और इसे मुख्यालय भेजने से पहले गृहमंत्री को भी दिखाया है। उन्होंने इस योजना की सराहना की और जल्द से जल्द काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इसलिए इस योजना को सिरे चढ़ाने के लिए निविदा लगा दी गई है।
अन्य जगहों का भी हो रहा आंकलन
नगर परिषद की ओर से प्रमुख बाजारों और चौक-चौराहों का भी आंकलन किया जा रहा है ताकि वहां भी सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा सके। इसके लिए कुछ जगह को चिह्नित भी किया है, हालांकि अभी यह योजना पाइप लाइन में है। फंड मिलते ही इस योजना पर कार्य शुरू किया जाएगा और विस्तृत रिपोर्ट तैयार करके गृहमंत्री को दिखाई जाएगी।