फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   चंडीगढ़-जयपुर एक्सप्रेस के समय में रेलवे ने की तब्दीली

चंडीगढ़-जयपुर एक्सप्रेस के समय में रेलवे ने की तब्दीली

Tue, 22 Jan 2019 01:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़-जयपुर एक्सप्रेस के समय में रेलवे ने की तब्दीली
अंबाला कैंट। ट्रेन नंबर 19717-18 जयपुर-चंडीगढ़-जयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के समय में रेलवे ने तब्दील करने के आदेश जारी कर दिए हैं। यात्रियों की मांग पर रेलवे ने यह निर्णय लिया है। आगामी 24 अप्रैल से ट्रेन अपने नए समय अनुसार चलेगी। पहले ट्रेन दोपहर को चंडीगढ़ से चलती थी, जो अब शाम को चंडीगढ़ से चलेगी। इसी तरह वापसी में ट्रेन शाम को जयपुर से चलती थी जो अब रात को चलेगी। इस समय ट्रेन का जो समय है वह यात्रियों के अनुकूल नहीं था जिस वजह से रेलवे द्वारा अब यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

24 अप्रैल से ट्रेन शाम 6:50 पर चंडीगढ़ से, 7:45 पर अंबाला, 8:45 पर कुरुक्षेत्र, 9:38 पर कैथल, 10:37 पर नरवाना, 10:53 पर उचाना, 11:15 पर जींद, मध्य रात्रि 12:20 पर रोहतक, 1.02 पर झज्जर, 2:10 पर रेवाड़ी, 2:47 पर खैरथल, 3:10 पर अलवर, 3:40 पर राजगढ़, 4:05 पर बंदीकुई, 4:30 पर दौसा, 6:20 पर गांधी नगर से चलेगी जबकि सुबह 6:40 पर ट्रेन जयपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन

इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 1917 जयपुर से शाम 7:30 पर चलेगी, गांधीनगर से 7:43 पर, 8:23 पर दौसा, 8:47 बंदीकुई, 9:06 पर राजगढ़, 9:58 पर अलवर, 22:17 पर खैरथल, 11:35 पर रेवाड़ी, मध्य रात्रि 12:12 पर झज्जर, 1:15 पर रोहतक, 2:10 पर जींद, 2:27 पर उचाना, 2:47 पर नरवाना, 3:37 पर कैथल, सुबह 5:05 पर कुरुक्षेत्र, 6:15 पर अंबाला कैंट स्टेशन पर चलेगी और सुबह 7:10 पर चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। 24 अप्रैल तक ट्रेन अभी अपने पुराने समय पर ही चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
यात्रियों द्वारा बार-बार ट्रेन का समय बदलने की मांग की जा रही थी और इसी पर कार्रवाई करते हुए अब ट्रेन का समय परिवर्तित किया गया है जिससे यात्रियों को आने वाले दिनों में लाभ मिलेगा।
-हरि मोहन, सीनियर डीसीएम, अंबाला रेल मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed