फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   अंबाला स्टेशन को इसी माह मिलेगा मार्डन रूप

अंबाला स्टेशन को इसी माह मिलेगा मार्डन रूप

Sun, 06 Jan 2019 01:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
अंबाला स्टेशन को इसी माह मिलेगा मार्डन रूप
छावनी रेलवे स्टेशन को इसी माह मिलेगा मॉडर्न रूप
विज्ञापन

फोटो नंबर : 5 व 15
स्टेशन पर चार लिफ्टों का निर्माण पूरा, इसी माह होंगी चालू
सेना की पहचान दिखाने के लिए स्टेशन पर स्थापित किया जाएगा टैंक, 110 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज करेगा आकर्षित
रमिंद्र सिंह
अंबाला कैंट। छावनी रेलवे स्टेशन को मॉडर्न स्टेशन का रूप देने के लिए एक साथ कई योजनाओं का आगाज इसी माह होगा। यात्रियों को एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने में दिक्कत नहीं होगी। स्टेशन पर चार लिफ्ट्स का निर्माण कार्य पूरा कर लिया है। सेफ्टी एवं अन्य प्रक्रियाएं अंतिम चरणों में हैं। इसी माह चारों लिफ्ट्स को चालू करने की योजना है जिससे लाखों यात्रियों को लाभ मिलेगा। इतना ही नहीं इसी माह स्टेशन को मॉडर्न एवं आधुनिक बनाने की ओर अन्य सुविधाओं का भी आगाज होगा जिसमें मॉडर्न टॉयलेट ब्लॉक, सर्कुलेटिंग एरिया शामिल है जबकि सेना की ताकत को भी स्टेशन पर प्रदर्शित करने के लिए एक टैंक स्थापित किया जाएगा जबकि 110 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज भी स्टेशन पर फहराएगा। कुल मिलाकर इसी माह से स्टेशन की सूरत काफी बदल जाएगी।
चार लिफ्टों का निर्माण पूरा
कैंट रेलवे स्टेशन पर चार लिफ्टों का निर्माण बीते वर्ष आरंभ किया गया था। एक लिफ्ट आरपीएफ पोस्ट के पास सर्कुलेटिंग एरिया पर लगाई गई है ताकि यात्री बाहर से सीधे लिफ्ट के जरिये स्टेशन के अंदर दाखिल हो सकें। इसके अलावा प्लेटफार्म नंबर एक, दो-तीन और छह-सात पर भी लिफ्टें लगाई गई हैं। कुछ तकनीकी एवं सेफ्टी ट्रायल शेष है। लिफ्ट के लगने से यात्रियों को अपना सामान ढोकर सीढ़ियां चढ़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वह सीधे पुल तक पहुंच सकेंगे। खासकर बुजुर्ग और दिव्यांग यात्रियों के लिए यह सुविधा कारगर साबित होगी। हालांकि इस समय स्टेशन पर एस्केलेटर भी लगा है, मगर कई बुजुर्ग यात्री इस पर चढ़ने से घबराते हैं।
विज्ञापन

सर्कुलेटिंग एरिया का निर्माण अंतिम चरण में
स्टेशन पर आने वाले वाहनों को व्यवस्थित करने के लिए पहली बार स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया पर वाहनों की अलग-अलग लेन का निर्माण किया जा रहा है। स्टेशन पर यदि ज्यादा समय के लिए रुकना है तो उसके लिए वाहनों की अलग लेन, यात्रियों को छोड़कर बाहर निकलना है तो उसके लिए वाहनों की अलग लेन होगी। इसके अलावा स्टेशन पर दाखिल होने वाले वाहन चालकों के लिए टोकन सिस्टम का भी प्रावधान है। सर्कुलेटिंग एरिया को खूबसूरत बनाने के लिए पौधरोपण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेना की मदद से रेलवे स्टेशन पर लगाएगी टैंक
कैंट रेलवे स्टेशन पर अंबाला की सैन्य ताकत को प्रदर्शित करने के लिए प्रतिबिंब के तौर पर एक टैंक भी स्थापित किया जाएगा। स्टेशन के मध्य वीआईपी गेट पर इस टैंक को लगाने की योजना है ताकि बाहर से आने वाले यात्रियों को अंबाला की झलक मिल सके। इससे पहले स्टेशन पर पुराना स्टीम एवं नैरो गेज सेक्शन का डीजल इंजन भी प्रतिबिंब के तौर पर लगाया गया है। अब टैंक लगने से आसपास क्षेत्र का सुंदरीकरण और बेहतर होगा।
110 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज
स्टेशन पर ही 110 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लगाया जाएगा जिसका कार्य इसी माह पूरा होगा। अंबाला में जीटी रोड के ठीक साथ रेलवे स्टेशन पर राष्ट्रीय ध्वज लगने से अलग ही नजारा नजर आएगा। अभी जीटी रोड पर स्टेशन से करीब दो किलोमीटर दूर सेना नगर के पास सेना की यूनिट में करीब 90 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लगा है जोकि जीटी रोड से गुजर रहे लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है।
टॉयलेट ब्लॉक का निर्माण लगभग पूरा
स्टेशन पर नए मॉडर्न टायलेट ब्लॉक का निर्माण भी अंतिम चरणों में है। 39 लाख रुपये की लागत से निर्मित टॉयलेट ब्लॉक बनने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी। आधुनिक किस्म के टॉयलेट बनाए गए हैं जिनकी सफाई का जिम्मा निजी एजेंसी के सुपुर्द होगा।
इसलिए महत्वपूर्ण अंबाला स्टेशन
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन करीब 275 मेल एवं एक्सप्रेस ट्रेनें होकर गुजरती हैं। औसतन 25 हजार यात्री स्टेशन से विभिन्न स्थानों के लिए ट्रेनें पकड़ते हैं। छुट्टियों एवं त्योहार के समय यह संख्या और बढ़ जाती है।

कोट्स
स्टेशन पर कई कार्यों का एक साथ इसी माह उद्घाटन करने की योजना है। स्टेशन पर टैंक लगाया जाएगा जबकि सर्कुलेटिंग एरिया, लिफ्ट एवं अन्य कार्य भी अंतिम चरणों में है। इन कार्यों के पूरा होने पर यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा।
-बीएस गिल, स्टेशन डायरेक्टर, अंबाला कैंट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed