फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   एचटेट लेवल तीन की परीक्षा आज, ट्रैफिक व्यवस्था संभालना पुलिस के चुनौती

एचटेट लेवल तीन की परीक्षा आज, ट्रैफिक व्यवस्था संभालना पुलिस के चुनौती

Sat, 05 Jan 2019 01:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
एचटेट लेवल तीन की परीक्षा आज, ट्रैफिक व्यवस्था संभालना पुलिस के चुनौती
एचटेट लेवल तीन की परीक्षा आज, ट्रैफिक व्यवस्था संभालना पुलिस के चुनौती
विज्ञापन

दो दिनों तक होगी परीक्षा, डीसी ने सभी प्रबंध समय पर पूरे करने के अधिकारियों को दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 5 व 6 जनवरी को हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) आयोजित की जाएगी। इसके लिए जिले में 25 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन पर 5 जनवरी को बाद दोपहर 3 से 5:30 बजे तक लेवल तीन तथा 6 जनवरी को प्रात: 10 से 12:30 बजे तक लेवल दो और बाद दोपहर 3 सायं 5:30 बजे तक लेवल वन की परीक्षा की जाएगी। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में परीक्षा अवधि के दौरान धारा 144 के आदेश प्रभावी रहेंगे। हालांकि इस दौरान ट्रैफिक व्यवस्था संभालना पुलिस के लिए चुनौती होगी।

डीसी शरणदीप कौर बराड़ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे परीक्षा केंद्रों से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर लें और तैयारियां पूरी करके इसकी रिपोर्ट डीईटो कार्यालय में स्थापित किए गए नियंत्रण कक्ष में दें। उन्होंने कहा कि परीक्षा को शांतिपूर्वक और निष्पक्ष तरीके से आयोजित करने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा जैमर और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त पूरी परीक्षा प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed