फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   अंबाला, सहारनपुर, कुरुक्षेत्र व जम्मू में मिले धमकी भरे पत्र भी एक ही हैंड राइटिंग के निकले

अंबाला, सहारनपुर, कुरुक्षेत्र व जम्मू में मिले धमकी भरे पत्र भी एक ही हैंड राइटिंग के निकले

Wed, 10 Oct 2018 12:44 AM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
अंबाला, सहारनपुर, कुरुक्षेत्र व जम्मू में मिले धमकी भरे पत्र भी एक ही हैंड राइटिंग के निकले
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला कैंट। उत्तर भारत के कई रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी भरे पत्र मिलने के मामले में जीआरपी की जांच में नया खुलासा हुआ है। अंबाला कैंट के बाद सहारनपुर, कुरुक्षेत्र और जम्मू स्टेशन पर जो धमकी भरे पत्र मिले वह सभी एक ही हैंड राइटिंग में है। यानी सभी स्टेशनों पर एक ही शख्स धमकी भरे पत्र भेज रहा है। यह बात इस मामले की जांच कर रही एसआईटी के सदस्य एवं कैंट जीआरपी थाने के एसएचओ राम बच्चन ने कही। उन्होंने बताया कि छानबीन जारी है ताकि पत्र भेजने वाले तक पहुंचा जा सके।

बता दें कि बीते माह कैंट स्टेशन डायरेक्टर बीएस गिल को धमकी भरा पत्र मिला था जिसमें 20 अक्तूबर और दस नवंबर को कैंट स्टेशन के अलावा कई प्रमुख स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। जीआरपी ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। मामला सामने आने के बाद जीआरपी ने डीएसपी हेडक्वार्टर रमेश कुमार की देखरेख में एसएचओ अंबाला, एसएचओ कुरुक्षेत्र, सीआईए इंचार्ज व अन्य की मिलाकर एसआईटी गठित की गई थी। एसएचओ रामबचन ने बताया कि कुरुक्षेत्र के स्टेशन मास्टर एसएम गुप्ता से इस सबंध में जानकारी ली गई हैै। जल्द ही जम्मू व सहारनपुर भी जीआरपी की टीमें मामले की जांच के लिए रवाना होगी। 2014 में भी करनाल रेलवे स्टेशन पर धमकी भरा पत्र मिला था व इसी हैंड राइटिंग में था। उस पत्र को भी इसी प्रकार डाक के जरिए भेजा गया था तथा दोनों पत्रों में लिखने का अंदाज लगभग एक जैसा हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed