फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   तेपला गांव से साहा तक शहीद विक्रमजीत के नाम पर मार्ग के निर्माण की घोषणा

तेपला गांव से साहा तक शहीद विक्रमजीत के नाम पर मार्ग के निर्माण की घोषणा

Fri, 17 Aug 2018 01:17 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
तेपला गांव से साहा तक शहीद विक्रमजीत के नाम पर मार्ग के निर्माण की घोषणा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला कैंट। तेपला गांव से साहा तक शहीद विक्रमजीत सिंह के नाम पर मार्ग का निर्माण किया जाएगा। साथ ही पत्नी हरप्रीत कौर को उनकी शैक्षणिक योग्यता के मुताबिक सरकारी नौकरी दी जाएगी। यह घोषणा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गांव तेपला शहीद विक्रमजीत के घर पहुंचे सीएम मनोहर लाल खट्टर ने की।
उन्होंने बुधवार को गांव तेपला में शहीद लांस नायक विक्रमजीत सिंह के परिजनों को संात्वना दी और कुर्बानी को नमन किया। उन्होंने शहीद के चित्र पर पुष्पांजलि भेंट करने के साथ-साथ शहीद के आवास पर रखे गए पाठ में गुरू ग्रंथ साहिब के समक्ष भी शीश झुकाया। उन्होंने पिता बलजिन्द्र सिंह, माता कमलेश कौर और भाई मोनू सिंह को सांत्वना देेते हुए कहा कि विक्रमजीत सिंह की शहादत पर हरियाणा ही नही बल्कि पूरे देश को गर्व है। ऐसे भारत मां के महान सपूतों की कुर्बानियों की बदौलत ही देश की आजादी बरकरार है और शांति के वातावरण में देश उन्नति कर रहा है। शहीद विक्रमजीत सिंह की शहादत से आने वाली पीढियां युगों तक प्रेरणा लेती रहेंगी। ग्राम पंचायत व गांव वासियों की मांग पर उन्होंने तेपला गांव से साहा तक शहीद विक्रमजीत के नाम पर मार्ग के निर्माण की घोषणा की और मौके पर ही उपायुक्त को इस मार्ग के निर्माण के लिए अनुमानित खर्च तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सीएम तेपला गांव से हुए प्रभावित
मुख्यमंत्री तेपला गांव से काफी प्रभावित हुए, क्योंकि इस गांव के प्रत्येक घर से एक या दो युवा सेना में तैनात हैं और इस समय 250 से अधिक सैनिक देश की सीमाओं की सुरक्षा कर रहे हैं। गांव की महिला सरपंच सुमनीत कौर व उनके पति इंद्रजीत सिंह ने शहीद के अंतिम संस्कार से पूर्व ही हरियाणा सरकार द्वारा परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद उपलब्ध करवाने और दुख की इस घड़ी में सरकार व प्रशासन द्वारा परिवार को दिए जा रहे अभूतपूर्व सहयोग व सम्मान के लिए भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि कारगिल से लेकर अब तक इस गांव के तीन सैनिक शहीद हुए हैं। विक्रमजीत सिंह से पूर्व मेजर गुरप्रीत सिंह, हरजिंद्र सिंह देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए अपनी शहादत दे चुके हैं। वहीं विनोद सिंह की अरुणाचल प्रदेश में ड्यूटी के दौरान पहाड़ी से गिरने पर मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस समारोह में भी माता-पिता सम्मानित
इससे पूर्व मंडल आयुक्त विवेक जोशी ने 72वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई अनाज मंडी अंबाला शहर में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। उन्होंने इस मौके पर जिला के स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरांगनाओं के अतिरिक्त 7 अगस्त को जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर में आतंकवादी घुसपैठ को विफल बनाते हुए वीरगति प्राप्त करने वाले विक्रमजीत सिंह की माता कमलेश कौर और पिता बलजिंद्र सिंह को विशेष तौर पर सम्मानित किया।


ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, विधायक संतोष चौहान सारवान, असीम गोयल, मंडल आयुक्त विवेक जोशी, उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, एडीसी कैप्टन शक्ति सिंह, एसडीएम सुभाष चंद्र सिहाग, जिला परिषद चेयरमैन सुरेंद्र राणा, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी अदिति, भाजपा जिलाध्यक्ष जगमोहन लाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष बलविंद्र सिंह, जसबीर जस्सी, बलकेश वत्स, गांव की महिला सरपंच सुमनीत कौर, इंद्रजीत सिंह सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed