{"_id":"5b6f39524f1c1bdc258b4752","slug":"31534015826-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर पहुंची कार-कम-बाइक रैली, तय करेगी 2372 किलोमीटर लंबा सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर पहुंची कार-कम-बाइक रैली, तय करेगी 2372 किलोमीटर लंबा सफर
Updated Sun, 12 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर पहुंची कार-कम-बाइक रैली
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। वेस्टर्न एयर कमांड मुख्यालय द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत जन जागरण के उद्देश्य से कार-कम-बाइक रैली को शनिवार को एयरफोर्स स्टेशन अंबाला छावनी से मनाली के लिए रवाना किया गया। इस रैली को एयरफोर्स स्टेशन के चीफ एडमिनिस्ट्रेशन ऑफिसर ग्रुप कैप्टन आशीष कुमार ने झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली शुक्रवार को नई दिल्ली से थोएसे के लिए रवाना हुई और शुक्रवार शाम को अंबाला पहुंची थी। एयर कमांडर एलके चावला ने रैली का स्वागत किया। शनिवार को इस रैली को मनाली के लिए रवाना किया गया। रैली का मुख्य उद्देश्य रास्ते में आम लोगों तथा यात्रियों को स्वच्छ भारत मिशन का संदेश देना है। ग्रुप कैप्टन आशीष कुमार ने बताया कि इसमें वायु सेना के 12 अधिकारी और सिपाही शामिल हैं। यह रैली 12 अगस्त को मनाली से जिस्पा, 13 को जिस्पा से देबरिंग, 14 को देबरिंग से लेह, 16 को लेह से थोसे, 18 को थोसे से लेह, 20 को लेह से देबरिंग, 21 को देबरिंग से जिस्पा, 22 को जिस्पा से मनाली, 23 को मनाली से अंबाला और 24 अगस्त को अंबाला से रवाना होकर दिल्ली में संपन्न होगी। यह रैली 10 से 24 अगस्त तक 2372 किलोमीटर लंबा सफर तय करेगी।