{"_id":"5a09f7a64f1c1baf678bb592","slug":"31510602662-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- स्मॉग के चलते दृश्यता हुई कम, हादसों का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- स्मॉग के चलते दृश्यता हुई कम, हादसों का खतरा
Updated Tue, 14 Nov 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मॉग ने लगाई रफ्तार पर रोक, 27 ट्रेनें लेट, हादसे में पांच घायल
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
जिले में सोमवार को स्मॉग के चलते एक बार वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गए। वहीं करीब 27 ट्रेनें निर्धारित समय से घंटों देरी से चलीं। इस कारण जहां यात्रियों को आवागमन के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा, वहीं हाइवे पर वाहन भी रेंग-रेंग कर चले। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले तीन दिनों तक बारिश के आसार हैं जिससे स्मॉग से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। सोमवार को अब तक की सबसे जबरदस्त स्मॉग रही जिसमें दृश्यता महज 50 मीटर से कम थी।
अंबाला में तड़के जंडली पुल के पास एक साथ तीन वाहन टकरा गए, वहीं मोहड़ा के निकट जीटी रोड पर एक ट्रक भी पलट गया। हालांकि इस हादसे में चालक को मामूली चोट लगी। स्मॉग के कारण सुबह दिनचर्या भी प्रभावित हुई। बीते कुछ ही दिनों में स्मॉग के कारण कई वाहनों के भिड़ने के हादसे हो चुके हैं। यही कारण है कि स्मॉग में वाहन हाइवे पर काफी धीमी गति से चल रहे हैं। दूसरी ओर रेल यात्रियों को इस स्मॉग के चलते काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी देरी से चल रही हैं, जिसके चलते यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर ही इंतजार करना पड़ रहा है।
रेलवे प्रवक्ता के अनुसार स्मॉग का असर ट्रेनों के परिचालन पर भी पड़ा है। गाड़ी संख्या 14712 श्रीगंगानगर-हरिद्वार चार घंटे 53 मिनट, 12029 नई दिल्ली-अमृतसर आठ घंटे पांच मिनट, 12237 बनारस-जम्मू चार घंटे 20 मिनट, 15531 सहरसा-अमृतसर 10 घंटे 25 मिनट, 12413 अजमेर-जम्मू 12.20 घंटे, 12231 लखनऊ-चंडीगढ़ 2.30 घंटे, 18508 अमृतसर-विशाखापट्टनम 2.40 घंटे लेट रहीं। इसी तरह 12311 हावड़ा-कालका 13.45 घंटे, 14888 बाड़मेर-कालका 4.30 घंटे, 14553 दिल्ली-अंबअंदाउरा 11.40 घंटे, 12058 ऊना हिमाचल-नई दिल्ली 3.40 घंटे, 12332 जम्मू-हावड़ा 9.10 घंटे, 15011 लखनऊ-चंडीगढ़ 4.20 घंटे, 12715 नांदेड़-अमृतसर 5.50 घंटे, 12528 चंडीगढ़-रामनगर 2.40, 15707 कटिहार-अमृतसर 10 घंटे, 12716 अमृतसर-नांदेड़ 10 घंटे, 15210 अमृतसर-सहरसा आठ घंटे, 15209 सहरसा-अमृतसरर 6.30 घंटे, 14217 प्रयाग-चंडीगढ़ 10 घंटे, 12011 नई दिल्ली-कालका 2.50 घंटे, 23255 दानापुर-चंडीगढ़ 4.45 घंटे, 14711 हरिद्वार-श्रीगंगानगर चार घंटे, 15012 अमृतसर-हरिद्वार 4.30 घंटे, 12459 नई दिल्ली-अमृतसर तीन घंटे 45 मिनट देरी से चलीं।