फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - आधे घंटे की बारिश और तेज हवाओं से लाखों का नुकसान -

- आधे घंटे की बारिश और तेज हवाओं से लाखों का नुकसान -

Thu, 15 Jun 2017 12:40 AM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
- आधे घंटे की बारिश और तेज हवाओं से लाखों का नुकसान -
अंबाला कैंट। मंगलवार देर सायं आई तेज आंधी और बारिश के बाद बिजली आपूर्ति ऐसी बदहाल हुई कि बुधवार दोपहर तक ही इसे दुरुस्त करने में बिजली विभाग के अधिकारियों के पसीने छूट गए। आंधी व बारिश के चलते जहां चालीस पोल टूट गए, वहीं करीब 24 पेड़ भी टूट गए। बिजली आपूर्ति सुचारु न होने पर भड़के लोगों ने जहां कैंट में एक्सईएन दफ्तर पर हंगामा किया, वहीं एसडीएम कार्यालय कैंट में बिजली गुल होने के कारण कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। लाखों रुपये का नुकसान मात्र आधे घंटे की आंधी में हुआ। आलम यह था कि कई कालोनियों में तो बुधवार रात तक लाइट नहीं आई थी। यह मामला मंत्री अनिल विज के खुले दरबार में भी पहुंचा, जहां मंत्री ने बिजली अधिकारियों को जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बिजली विभाग को हुआ लाखों का नुकसान
मंगलवार देर सायं आई आंधी और बरसात के कारण बिजली विभाग को लाखों का नुकसान हुआ है। विभाग की मानें, तो इस दौरान करीब चालीस पोल टूट गए, जबकि बिजली आपूर्ति की तारें भी टूट कर बिखर गई। मंगलवार देर रात से लेकर बुधवार दोपहर तक बिजली आपूर्ति दुरुस्त करने में अधिकारियों व कर्मचारियों के पसीने छूट गए। कैंट के सदर बाजार एरिया में जहां मंगलवार रात्रि बारह बजे के करीब आपूर्ति हुई, वहीं नन्हेड़ा क्षेत्र में रात्रि दो बजे बिजली सुचारु हो सकी। महेश नगर क्षेत्र के कबीर नगर, अशोक नगर, मतिदास नगर, दयाल बाग, बब्याल सहित सिकलीगर मोहल्ला, बीडी फ्लोर मिल के पीछे करीब एक दर्जन कालोनियां, बीसी बाजार, लालकुर्ती, ट्रिब्यून कालोनी में कई घंटों तक बिजली गुल रही, जबकि रेलवे कालोनी में तो बुधवार दोपहर तक ही आपूर्ति हो पाई। इसी तरह सिटी के इंको, सेक्टर नौ, शालीमार कालोनी, नाहन हाउस, मॉडल टाउन सहित कई अन्य क्षेत्रों में बुधवार दिन में आपूर्ति बहाल हुई। विभाग का कहना है कि ज्यादातर नुकसान पेड़ों के बिजली लाइनों पर गिरने के कारण हुआ है।
विज्ञापन

उधर आंधी में जगाधरी रोड, सैन्य क्षेत्र, बीपीएस प्लेनेटोरियम के निकट, गीता गोपाल चौक, सिविल अस्पताल व अन्य स्थानों पर पेड़ गिरे। इसके अलावा जीआरपी थाने में रात्रि दो पेड़ गिरे जिससे बिजली आपूर्ति यहां बाधित हो गई। गनीमत रही की थाने में नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो नंबर :: 08, 09,10
बिजली न आने लेकर लोगों ने किया कैंट एक्सईएन दफ्तर पर हंगामा
- लोगों ने कहा, एक ओर गर्मी, दूसरी ओर बिजली गुल होने से परेशान हैं जनता
14 जून
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। बारह क्रास रोड स्थित बिजली बोर्ड पर लोगों ने काफी समय से बिजली न आने को लेकर बुधवार को कैंट एक्सईएन कार्यालय पर हंगामा कर दिया और बिजली बोर्ड के खिलाफ नारे भी लगाए। मामले को बढ़ता देख बिजली बोर्ड के अधिकारियों ने लोगों से बातचीत की व बिजली ठीक करने का आश्वासन देकर मामले को शांत करवाया। इसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने लोगों से बात कर मामले को सुलझाया और मामला शांत करवाया। दरअसल सुबह कच्चा बाजार, रामकिशन कालोनी, बीडी फ्लोर मिल के पीछे का क्षेत्र, गोशाला कालोनी, व अन्य आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने बिजली न आने को लेकर बारह क्रास रोड स्थित बने बिजली बोर्ड के दफ्तर के समक्ष हंगामा कर दिया। इन क्षेत्रों के हरदेव सिंह, हन्नी लाल, अशोक कुमार, वेद दुग्गल, विजय लक्ष्मी, सवित्री व अन्य लोगों का कहना है कि मंगलवार देर शाम से क्षेत्र में बिजली गई हुई है, परंतु अभी तक नहीं आई है। इससे उनको पूरी रात परेशानी का सामना करना पड़ा और सुबह भी बिजली न होने के कारण उनके घर के काम रूके हुए है। जिसे वह बिजली के बिना नहीं कर पा रहे है। हंगामे को बढ़ता देख मौके पर मौजूद बिजली विभाग के अधिकारियों ने जनता से बातचीत की और जल्द आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोग शांत हुए।

मंत्री विज के दरबार में पहुंचे लोग
मंगलवार को आई आंधी और बारिश के बाद बिगड़ी बिजली आपूर्ति व्यवस्था से परेशान होकर लोग बुधवार को मंत्री अनिल विज के दरबार में पहुंच गए। यहां पर लोगों ने बताया कि कैसे मंगलवार शाम से बिजली आपूर्ति बंद है और बुधवार को भी यह ठीक नहीं हो पाई है। एक ओर गर्मी परेशान कर रही है, दूसरी ओर बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो रही है। इस दौरान मंत्री विज ने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति को बहाल करें।

एसडीएम कार्यालय कैंट का कामकाज ठप
बिजली आपूर्ति बहाल न होने के कारण, कैंट एसडीएम कार्यालय का कामकाज पूरी तरह से ठप हो गया। सुबह ही लोग अपने काम से कार्यालय पहुंच गए, जबकि बिजली गुल होने के कारण काम शुरू ही नहीं हो पाया। कुछ देर तक तो लोग बिजली आपूर्ति बहाल होने का इंतजार करते रहे। इस दौरान रामसिंह चनालिया, विनोद, गौरी शंकर सहित अन्य ने बताया कि सुबह से काम के लिए कार्यालय में आए हैं, लेकिन काम ही नहीं हो पा रहा है। बिजली गुल है, तो कम से कम बैकअप तो होना चाहिए, ताकि जनता परेशान न हो।


आंधी और बारिश के कारण करीब चालीस पोल गिर गए। ज्यादातर नुकसान बिजली लाइनों पर पेड़ों के गिरने के कारण हुआ है। इसमें लाखों का नुकसान विभाग को हुआ है। मंगलवार रात भर व बुधवार दिनभर विभाग के अधिकारी व कर्मचारी बिजली आपूर्ति को बहाल करने में जुटे रहे।
- वीके खुराना, एसई, बिजली विभाग अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed