{"_id":"6a53ef4e01145f17e60b831e","slug":"30th-haryana-state-under-17-chess-championship-kicks-off-ambala-news-c-36-1-amb1001-166137-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: 30वीं हरियाणा स्टेट अंडर-17 शतरंज चैंपियनशिप का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: 30वीं हरियाणा स्टेट अंडर-17 शतरंज चैंपियनशिप का आगाज
Mon, 13 Jul 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
अंबाला सिटी के पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में शतरंज में हाथ आजमाते खिलाड़ी। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में रविवार को 30वीं हरियाणा स्टेट अंडर-17 (बालक एवं बालिका) शतरंज चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। अंबाला डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेशभर के 159 से अधिक प्रतिभाशाली खिलाड़ी कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी राष्ट्रीय अंडर-17 शतरंज चैंपियनशिप में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि, समाजसेवी एवं आर्ट ऑफ लिविंग कोच योगी दिनेश जिंदल ने शतरंज की पहली चाल चलकर किया। उन्होंने कहा कि शतरंज केवल एक खेल नहीं, बल्कि धैर्य, एकाग्रता, अनुशासन और सही समय पर सही निर्णय लेने की कला सिखाने वाला माध्यम है।
स्कूल के प्राचार्य एवं एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ. विकास कोहली ने कहा कि शतरंज विद्यार्थियों में तार्किक चिंतन, विश्लेषण क्षमता और आत्मविश्वास का विकास करता है। प्रतियोगिता के निष्पक्ष संचालन के लिए हरियाणा चेस एसोसिएशन ने लक्ष्य अरोड़ा को मुख्य निर्णायक और जय राज को सहायक निर्णायक नियुक्त किया है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि अखिल जैन और शिल्पी जैन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर : किरणदीप
एसोसिएशन के सचिव किरणदीप गौड़ ने बताया कि यह हरियाणा की प्रतिष्ठित जूनियर शतरंज प्रतियोगिताओं में से एक है। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय अंडर-17 शतरंज चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए एसोसिएशन की ओर से 30 हजार रुपये की कुल नकद पुरस्कार राशि, आकर्षक ट्रॉफियां और मेडल दिए जाएंगे।
पुलिस अधीक्षक करेंगे विजेताओं का सम्मान
एसोसिएशन की प्रधान नम्रता गौड़ ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि समापन समारोह में अंबाला के पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत मुख्य अतिथि होंगे। वे विजेता खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे। इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारी आशीष शर्मा, डॉ. रवि, निपुण, लक्ष्य, मनीष शर्मा और रणधीर आदि लोग उपस्थित रहे।