{"_id":"5e4463cf8ebc3ee5f2343e6b","slug":"300-investers-cheated-ambala-news-knl21908193","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटे ब्याज के लालच में 300 निवेशकों से 50 करोड़ की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोटे ब्याज के लालच में 300 निवेशकों से 50 करोड़ की ठगी
विज्ञापन
मोटे ब्याज का लालच देकर 300 लोगों को 50 करोड़ रुपये का चूना लगाने का मामला उजागर हुआ है। इस सिलसिले में नारायणगढ़ थाना पुलिस ने में भूरे वाला गांव के साधु सिंह की शिकायत पर नेशनलाईज्ड बैंक इंप्लायर एंड अदर्स पब्लिक कोऑप्रेटिव टीएंडसी सोसायटी से जुड़े पदाधिकारियों के खिलाफ साजिशन धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पुख्ता सबूतों के आधार पर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कह रही है। पुलिस की ओर से दर्ज केस में रसाल चंद, सुनील कुमार दीवान, कुलदीप, विनोद, रणधीर, पवन पर लोगों से ठगी करने के आरोप लगे हैं। ये सभी सोसायटी के पदाधिकारी बताए जा रहे हैं। शिकायतकर्ता साधू सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेना से सूबेदार पद से रिटायर है। उसके पास नौ एकड़ जमीन है। उसका बेटा इन्द्रजीत सिंह इटली में है। सूबेदार ने बताया कि उसने पत्नी कुलदीप कौर व पुत्रवधू सर्वजीत कौर ने कड़ी मेहनत कर पैसे जमा किए थे। इन पैसों को जमा करवाने के लिए वे एसबीआई बैंक नारायणगढ़ में गये थे। यहीं उनकी मुलाकात जगाधरी के सेक्टर-17 वासी रसाल चंद व सुनील कुमार दीवान, जगाधरी की ही ऑफिसर कॉलोनी के कुलदीप व विनोद शर्मा, अंबली के रणधीर सिंह व बतौरा गांव के पवन कुमार से हुई थी। साधू सिंह ने बताया कि इन लोगो ने उसे कहा कि वह अपनी एफडी बैंक की बजाय उनकी सोसायटी में जमा करवाए। इस पर प्रति साल 10 से 12 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। साधू सिंह ने बताया कि मोटे ब्याज के लालच में आकर उसने खुद करीब 8 लाख व बेटे, पत्नी व पुत्रवधू ने करीब 24 लाख रुपये सोसायटी में निवेश कर दिए। तब उसे कुल 24 एफडी करवाई थी, जिसमें से 7 एफडी का अब सोसायटी सदस्य समय पूरा होने के बाद पैसा नहीं दे रहे हैं।
ये लोग हुए ठगी का शिकार
साधू सिंह की कई दूसरे लोग भी मोटे ब्याज के लालच में बड़ी ठगी का शिकार हो गए। इन लोगों में नारायणगढ़ की दुर्गा कॉलोनी के जगदीश सिंह चौहान के 5 लाख रुपये इसी कॉलोनी की शोभा गुप्ता के करीब 90 हजार 750 रुपये, भारती के करीब 9.76 लाख , गोपाल सिंह के करीब 5 लाख रुपये, पंजलासा के किरण दत्त के करीब 7.21 लाख रुपये, दुर्गा कॉलोनी की उषा गोपाल के करीब 2.20 लाख रुपये, अशीष कुमार गोयल के 4. 48 लाख, पंजलासा के केवल दत्त के 7.40 लाख, नारायणगढ़ के विजय कुमार के 14 लाख, कुल्लड़पुर के निर्मल सिंह के करीब 1 करोड, पंजलासा के जगदीश प्रकाश ने भी सोसायटी में करीब 4 लाख रूपये निवेश किए थे। इसी तरह नारायणगढ़ के भूपेन्द्र नाथ ने 11 लाख, सविता गुप्ता ने 7 लाख, कुल्लड़पुर के गुरचरण सिंह ने 4 लाख रूपये , मनजीत सिंह ने 4.50 लाख , लाहा के गगन कुमार ने 2 लाख रूपये , दिलबाग सिंह ने 6 लाख, बलविन्द्र सिंह ने 5.50 लाख, पंजलासा के अजमेर सिंह ने 5 लाख, कुल्लड़पुर के प्रीतम सिंह ने 12 लाख, सुरजीत कौर ने 3 लाख, उपलाना के नर सिंह ने करीब 28 हजार, लाहा के हरजीत सिंह ने 8 लाख, नवीन कॉलोनी के ईश्वर चन्द वालिया के 12 लाख, वार्ड नंबर 11 के विकास कुमार ने करीब 11 लाख, सोसायटी मेें निवेश किए थे। इसी तरह बड़ा गांव की चंपा रानी ने करीब 14 लाख रुपये सोसायटी में जमा करवाए थे। साधू सिंह की मानें तो करीब 300 व्यक्तियों के साथ आरोपियों ने 50 करोड़ रुपये की ठगी की है। एफडीआर मैच्योर होने के बावजूद किसी निवेशक की राशि वापस नहीं की गई।
गबन के पैसों से खरीदी प्रॉपर्टी व खोली फैक्ट्री
पीड़ितों ने आरोपियों पर कई गंभीर आरोप लगाए। उनका आरोप है कि सोसायटी के सदस्यों ने गबन के पैसों से अपनी निजी संपत्तियां खरीदी और कुछ संपत्तियां अपने रिश्तेदारों के नाम करवा दी है। सदस्यों ने जो कुछ लोन वितरित किए हैं वह भी लोनधारकों से मिलीभगत करके उनको लोन दिए है। लोन की एवज में कोई प्रॉपर्टी नहीं रखी। लोन देने के एवज में भी धारकों से मोटी वसूली करने के आरोप लगाए गए हैं। भारी रकम हड़पने की आशंका है। पीड़ितों का यह भी आरोप है कि आरोपियों ने उनके पैसे से कई फैक्ट्रियां खोल ली हैं। अब उनका पैसा वापस नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
सोसायटी में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी की शिकायत मिली है। शुरूआती जांच में यह मामला फ्रॉड का निकला है। इसी वजह से कुछ लोगों के खिलाफ साजिशन ठगी का मामला दर्ज किया गया है। पुख्ता सबूतों के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
अरविंद, एसएचओ, नारायणगढ़