फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   30 new corona infected found

कोरोना के 30 नए संक्रमित मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
30 new corona infected found
जिला में कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा। शनिवार को एक दिन राहत के बाद फिर एक साथ 30 नए मामले सामने आए है। इन संक्रमितों में जहां 12 से 18 साल के बीच वाले 5 बच्चे शामिल है। शनिवार को अंबाला कैंट से 7, शहजादपुर से 8, सिटी से 6, चौड़मस्तपुर से 6, बराड़ा-मुलाना से 1-1 मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी मरीजों के संपर्क में आने वालों के सैंपल ले लिए हैं। रिपोर्ट आने तक उन्हें घरों में रहने की सलाह दी गई है। राहत की बात यह रही कि 17 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। अब जिले में कुल एक्टिव केसों का आंकड़ा 139 है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना के मरीजों का रिकवरी रेट 98.35 फीसदी है। अब तक प्रति दस लाख की जनसंख्या पर 812650 सैंपल लिए गए हैं। कोविड-19 के दृष्टिगत जिले में वैक्सीनेशन का कार्य तेजी से किया जा रहा है और कोविन पोर्टल के डाटा के अनुसार 21 लाख 64 हजार 812 लोगों को वैक्सीनेट करने का काम किया गया है। पहली डोज के तहत 10 लाख 62 हजार 927 लोगों को वैक्सीन लगी है, जबकि दूसरी डोज के तहत 10 लाख 36 हजार 618 लोगों को वैक्सीनेट किया गया है। निर्धारित मापदंडों के तहत यह कार्य निरंतरता में जारी रहेगा।
विज्ञापन

कोरोना के मामले को रोजाना बढ़ रहे हैं, लेकिन बूस्टर डोज लगवाने वालों की संख्या बेहद कम है। करीब एक लाख ऐसे हैं जिन्होंने अपना बूस्टर डोज ही नहीं लगवाया। ऐसे में सभी वैक्सीनेशन सेंटरों व अस्पतालों से इन लोगों को फोन के जरिये सक्षम कर्मचारी संपर्क कर रहे हैं और बूस्टर डोज लगवाने के लिए जागरूक कर रहे हैं ताकि कोरोना का प्रकोप लोगों पर असर न कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed