{"_id":"6a35a2af3bd0a5c0a401c926","slug":"2650-lakh-defrauded-in-the-name-of-sending-to-america-ambala-news-c-36-1-sknl1017-165085-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: अमेरिका भेजने के नाम पर 26.50 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: अमेरिका भेजने के नाम पर 26.50 लाख की ठगी
Sat, 20 Jun 2026 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sat, 20 Jun 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
अंबाला। अमेरिका भेजने के नाम पर कैंट के ग्रीन पार्क निवासी लक्ष्य धीमान के साथ 26.50 लाख की धोखाधड़ी हो गई। पीड़ित लक्ष्य के पिता अनिल धीमान का आरोप है कि चीन व दुबई में बंधक बनाकर उससे 4500 डॉलर भी छीन लिए।
बलदेव नगर थाना पुलिस ने पीड़ित के पिता अनिल धीमान की तहरीर पर तीन आरोपी उदित धीमान, जसविंदर उर्फ बिल्लू व नरदीप उर्फ सुंदरी पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। यह कार्रवाई धोखाधड़ी, धमकी देने व इमिग्रेशन एक्ट के तहत हुई है।
15 दिन में अमेरिका पहुंचाने का था दावा, दिल्ली में थमाया फर्जी टिकट : पुलिस को दी तहरीर में अनिल धीमान ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे लक्ष्य धीमान को अमेरिका भेजने के लिए उदित धीमान, जसविंदर उर्फ बिल्लू और नरदीप उर्फ सुंदरी नाम के कथित एजेंटों से संपर्क किया था। आरोपियों ने लक्ष्य को अमेरिका पहुंचाने के लिए कुल 41 लाख रुपये की डील तय की और दावा किया कि वह महज 15 दिनों के भीतर उसे अमेरिका पहुंचा देंगे।
विज्ञापन
झांसे में आकर लक्ष्य का पासपोर्ट आरोपियों को सौंप दिया, जिसके बाद आरोपी उसे दिल्ली ले गए। दिल्ली के एक होटल में उसे फर्जी टिकट थमाकर 15 दिनों तक रोक कर रखा गया।
अमेरिका भेजने की बजाय उनके बेटे को धोखे से चीन और फिर दुबई भेज दिया। दुबई में लक्ष्य को बंधक जैसी स्थिति में रखा गया, जहां बेरहमी से मारपीट कर लूटपाट की गई। 4500 अमेरिकी डॉलर जबरन छीन लिए। इसके बाद उसे बोलिविया का फर्जी वीजा और फर्जी टिकट दिखाकर डराया गया और परिवार से और रुपयों की मांग की गई। संवाद